कल कई इलाकों की बिजली रहेगी बाधित, मेंटेनेंस के लिए फीडरों में होगा शटडाउन

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रांची पूर्वी के ओरमांझी सब डिवीजन क्षेत्र में रविवार 23 अगस्त को पेड़ों की डालियों की कटिंग और मेंटेनेंस कार्य के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से अलग-अलग फीडरों में निर्धारित समय के लिए शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।

विकास प्रशाखा के तहत 11 केवी विकास फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पेड़ों की डालियों की कटिंग और मेंटेनेंस का कार्य होगा। इसके कारण विकास, रूढ़िया, मेसरा, बिरसा चौक और नया टोली क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं 11 केवी चंदवे फीडर में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान बड़ा उलातू, ओयना, चंदवे, नेवरी और चारी क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।

ओरमांझी प्रशाखा के अंतर्गत कुच्चु फीडर में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक काम होगा। इससे कुच्चु, कामता, हेंडेबिली, गुंजा, सगा टोली और जवा बेड़ा प्रभावित होंगे। चायबगान फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान पिपरा बंडा, लुपुंगा, पतराकोचा और चायबगान क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसी तरह पिस्का फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पेड़ों की डालियों की कटिंग और मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इससे पिस्का, बनखेता, पिस्का पंडरा, इच्छा दाग पंडरा, हलबादी, उरवा और इचादांग क्षेत्र प्रभावित होंगे।

सिकिदिरी प्रशाखा के सांडी फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक मेंटेनेंस कार्य निर्धारित है। इसके कारण भूसुर, डटमा, चाड़ू, सहेदा, जसपुर, महुआ टुंगरी और आगर टोली क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Share This Article