चोरों ने तुपुदाना चौक स्थित फैशन हाउस में एस्बेस्टस सीट काटकर लाखों के सामान पर किया हाथ साफ

रांची के तुपुदाना चौक स्थित फैशन हाउस में एस्बेस्टस सीट काटकर चोरों ने 20 हजार रुपये नकद समेत लाखों का सामान चुरा लिया। लगातार चोरी से व्यापारी चिंतित हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : तुपुदाना थाना क्षेत्र के तुपुदाना चौक स्थित फैशन हाउस में एस्बेस्टस सीट काटकर चोरों ने करीब 20 हजार रुपये नगद समेत लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। दुकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद तुपुदाना थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक, दो दिन पहले भी तुपुदाना चौक की दो दुकानों में भीषण चोरी हुई थी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।