Homeझारखंडक्या रांची लोकसभा सीट पर खुलेगा कांग्रेस का खाता, संजय सेठ और...

क्या रांची लोकसभा सीट पर खुलेगा कांग्रेस का खाता, संजय सेठ और यशस्विनी सहाय के बीच टक्कर

Published on

spot_img

Ranchi Lok Sabha Seat : मंगलवार को झारखंड (Jharkhand) की सभी 14 लोकसभा सीटों के लिए  काउंटिंग (Counting) शुरू हो चुकी है। सभी उम्मीदवारों की धड़कन बढ़ गई है।

यूं तो राज्य की कई सीटों पर देशभर की नजर है, लेकिन राजधानी होने के चलते रांची प्रमुख हॉट सीटों (Ranchi Lok Sabha Seat) में से एक है।

रांची में छठे फेज के तहत 25 मई को वोटिंग हुई थी। यहां भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ (Sanjay Seth) के सामने कांग्रेस ने यशस्विनी सहाय (Yashaswini Sahay) को चुनावी मैदान में उतारा है।

रांची लोकसभा सीट पर साल 1991 से भाजपा का कब्जा

रांची लोकसभा सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है। यहां से भाजपा के रामटहल चौधरी (Ramtahal Choudhary) पांच बार सांसद चुने जा चुके हैं।

हालांकि इस बार टिकट नहीं मिलने पर वह नाराज होकर कांग्रेस (Congress) में चले गए थे। लेकिन कांग्रेस ने भी उन्हें टिकट न देकर यशस्विनी सहाय को मैदान में उतारा।

इससे नाराज होकर रामटलह वापस भाजपा में आ गए।

पिछले चुनाव में भाजपा ने संजय सेठ को टिकट दिया था। संजय ने कांग्रेस के सुबोधकांत सहाय (Subodhkant Sahay) को हराया था। तब रामटहल चौधरी भी निर्दलीय लड़े थे और उनकी हार हुई थी।

यशस्विनी सहाय सुबोधकांत सहाय की बेटी हैं। रांची लोकसभा सीट पर साल 1991 से भाजपा का कब्जा है। बीच में दो बार सुबोधकांत सहाय सांसद चुने गए। इस बार यहां मुकाबला खासा दिलचस्प है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...