Homeझारखंडझारखंड की जनता से किया वादा आखरी दम तक निभाएंगे: जयराम महतो

झारखंड की जनता से किया वादा आखरी दम तक निभाएंगे: जयराम महतो

Published on

spot_img

Jairam Mahato Said : JLKMK के नेता जयराम महतो (Jairam Mahato) ने शनिवार की शाम Ramgarh College परिसर में एक बार फिर जनता के बीच बदलाव का संकल्प दोहराया।

उन्होंने कहा कि जेएलकेएम पार्टी यदि सत्ता में आती है तो भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं रहेगी। साथ ही कहा कि एक मजबूत संकल्प के साथ वह आगे बढ़े हैं। झारखंड की जनता के साथ उन्होंने एक वादा किया है जिसे वे आखरी दम तक निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में जितने भी नेता हैं वे करोड़ों की संपत्ति लूट कर अपनी तिजोरी भर रहे हैं। सिर्फ उनकी Party ही जनता के हित में काम करने का संकल्प दोहरा रही है।

महतो ने कहा कि अब जनता को अपने हित में सोचने की आवश्यकता है। उन्हें एक ऐसा नेता चुनना चाहिए जो उनके बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों की दवाई और युवाओं के कमाई की चिंता करे। वर्तमान सरकार छाता और साड़ी देकर लोगों को बरगला रही है।

यहां गरीबों को आवास के नाम पर एक लाख दिया जा रहा है और मंत्रियों को 6 करोड़ का बंगला उपलब्ध होता है। विधायकों को दो करोड़ की कोठी मिलती है। इसके बावजूद हारने वाले विधायकों को पेंशन भी मिलता है। यदि वे सत्ता में आते हैं तो विधायकों की पेंशन व्यवस्था भी समाप्त कर दी जाएगी। जनता उन्हें एक मौका दे।

बदलाव संकल्प महासभा में JLKMK जिला अध्यक्ष देवानंद कुमार महतो, पंकज महतो, द्वारिका प्रसाद, संतोष महतो, मुनीनाथ महतो, भारती कुशवाहा सहित कई लोग शामिल थे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...