जमीन देने के नाम पर महिला से 10 लाख की ठगी

रातू में जमीन दिलाने के नाम पर हटिया (Hatia) की अंजनी देवी से बिजुलिया निवासी उमेश वर्मा ने 10 लाख रुपये की ठगी कर ली।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Woman Cheated of Rs 10 Lakh in the name of Giving land : रातू में जमीन दिलाने के नाम पर हटिया (Hatia) की अंजनी देवी से बिजुलिया निवासी उमेश वर्मा ने 10 लाख रुपये की ठगी कर ली। वहीं काफी दिनों तक जमीन नहीं दिलाने पर जब पीड़िता बुधवार को पैसा मांगने आरोपी के घर पहुंची तो उमेश के भाइयों ने महिला के साथ मारपीट की।

इसके बाद पीड़िता ने बुधवार को रातू थाना (Ratu police station) में आरोपी के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है। बताया जाता है कि उमेश वर्मा बिजुलिया में 10 डिसमिल जमीन के एग्रीमेंट की अग्रिम राशि 10 लाख रुपये ली थी। जमीन नहीं देने पर उसने महिला को दूसरी जगह जमीन देने का आश्वासन दिया। लेकिन दूसरी जगह भी जमीन नहीं दिला सका।

इसके बाद महिला उमेश के घर पहुंची तो उसने बाद में पैसा लौटने की बात कहते हुए अपने भाई के नाम 10 लाख रुपये का चेक दिया। महिला ने जब चेक बैंक में जमा किया तो उसमें पैसा नहीं था।

इसके बाद वह धीरे-धीरे नगद रुपये वापस करने को कहा। फोन पर बात होने के बाद बुधवार को अंजनी देवी पैसा लेने उमेश के घर पहुंची तो वह घर पर नहीं मिला। इसी बीच उसके भाइयों ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। हालांकि ग्रामीणों ने बीच बचाव कर महिला को समझाकर घर भेज दिया।

Share This Article