Homeझारखंडपहले गोलियों की बौछार, फिर गिरफ्तार! झारखंड-ओडिशा बॉर्डर पर पुलिस की जबरदस्त...

पहले गोलियों की बौछार, फिर गिरफ्तार! झारखंड-ओडिशा बॉर्डर पर पुलिस की जबरदस्त कार्रवाई

Published on

spot_img
spot_img
spot_img
Jharkhand-Odisha Border News: झारखंड-ओडिशा सीमा (Jharkhand-Odisha border) पर बुधवार सुबह पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को धर दबोचा। ये दोनों हथियारों से लैस होकर स्कॉर्पियो में घूम रहे थे और इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आनंदपुर निवासी व्यास लाखुआ और अमित टोपनो अवैध हथियारों (Illegal Weapons) के साथ बिसरा इलाके में सक्रिय हैं। दोनों अपराधियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी था।

फायरिंग के बीच पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने जब इनकी गाड़ी को रोकने की कोशिश की, तो दोनों ने आत्मसमर्पण करने के बजाय फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी को गोली लगी, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, दूसरा भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

पहले भी कर चुके हैं कई वारदात

दोनों अपराधी बिसरा, आनंदपुर और मनोहरपुर थाना क्षेत्र में कई संगीन मामलों में वांछित थे। पुलिस को संदेह है कि इनके गिरोह से जुड़े और भी अपराधी इलाके में सक्रिय हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।
spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...