Homeझारखंडझारखंड : ऑनलाइन कला उत्सव कल, शामिल होंगे सात हजार बच्चे

झारखंड : ऑनलाइन कला उत्सव कल, शामिल होंगे सात हजार बच्चे

Published on

spot_img

पाकुड़: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा 30 नवम्बर को ऑनलाइन कला उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

यह जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी ने रविवार को दी।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य स्कूली छात्र छात्राओं की कलात्मक प्रतिभाओं को निखारने व कला को बढ़ावा देना ही है।

इस उत्सव में जिले के सभी सरकारी स्कूलों के नौवीं से बारहवीं तक के सात हजार बच्चे भाग लेंगे।

इसके लिए सभी स्कूलों ने अपनी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।इसे लेकर बच्चे काफी उत्साहित हैं।

वे भी लंबे समय से जिले से लेकर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर की कला प्रतियोगिता के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।

रजनी देवी ने बताया कि इसमें शास्त्रीय गायन-वादन व नृत्य तथा पारंपरिक लोक गीत गायन व वादन के अलावा नृत्य के साथ ही द्विआयामी एवं त्रिआयामी कला का प्रदर्शन किया जाएगा।

साथ ही स्थानीय खेलों का भी ऑनलाइन आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर प्रथम, द्वीतीय तथा तृतीय स्थान पर चयनित प्रतिभागियों को ट्राॅफी व प्रमाण पत्र दिए जाएँगे।

साथ ही उन्हें प्रदेश स्तरीय कला उत्सव में भागीदारी करने के लिए नामित किया जाएगा।प्र

देश स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होने वाले प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

spot_img

Latest articles

ऑफिस में सिगरेट पीने का वीडियो वायरल होने के बाद जनसेवक जगमोहन सोरेन सस्पेंड

Public servant Jagmohan Soren suspended: जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय में ड्यूटी के दौरान खुलेआम सिगरेट...

झारखंड के 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 5 की मौत

Jharkhand Weather Update: झारखंड के 12 जिलों में मॉनसून का तांडव जारी है। मौसम...

रांची में प्रेम और श्रद्धा के साथ निकली घूरती रथ यात्रा, मौसीबाड़ी से वापसी पर भक्तों का जनसैलाब

Ranchi news: रांची के जगन्नाथपुर में रविवार को घूरती रथ यात्रा का भव्य आयोजन...

इमाम हुसैन की कुर्बानी की याद में रांची में मस्जिद जाफरिया से निकला जुलूस

Ranchi News: रांची में 10वीं मुहर्रम के मौके पर इमाम हुसैन और उनके 72...

खबरें और भी हैं...