Homeझारखंडदेवघर हवाई अड्डा का नाम बाबा बैद्यनाथ रखने का बैसी ने किया...

देवघर हवाई अड्डा का नाम बाबा बैद्यनाथ रखने का बैसी ने किया विरोध

Published on

spot_img

पाकुड़: महेशपुर डाक बंगला परिसर में बुधवार को संथाल परगना जागवार बैसी की बैठक आयोजित की गई।

इसकी अध्यक्षता प्रदीप हेम्ब्रम ने की। बैठक में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा देवघर हवाई अड्डा का नाम बाबा बैद्यनाथ अनुमोदित किए जाने पर जागवार बैसी ने कड़ा विरोध दर्ज किया।

मौके पर प्रदीप हेम्बरम ने कहा कि आजादी की पहली लड़ाई संथाल विद्रोह (वर्ष 1855- 56) की शुरुआत संथाल परगना क्षेत्र से ही शुरू हुई थी।

संथाल परगना स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों की भूमि है। यहाँ पर तिलकामांझी, सिदो, कान्हू, चांद, भैरव, फूलो-झानो, बैजल सोरेन जैसे अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजों के शोषण के खिलाफ बिगुल फूंका था और कुर्बानियां दी थीं।

उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर 1855 को संताल परगना जिला घोषित किया गया था।

वर्तमान में देवघर जिला भी संथाल परगना प्रमंडल का ही एक जिला है। जागवार बैसी यह मांग करती है कि शहीदों को सम्मान देते हुए झारखंड सरकार देवघर हवाई अड्डा का नाम सिदो – कान्हू मुर्मू किया जाए।

उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा अनुमोदित बाबा बैद्यनाथ नाम को वापस नहीं लिया जाता है तो जागवार बैसी द्वारा उसका संपूर्ण संथाल परगना में पुरजोर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...