Homeझारखंडशिवराज सिंह चौहान और सुदेश महतो ने पाकुड़ में की पदयात्रा, NDA...

शिवराज सिंह चौहान और सुदेश महतो ने पाकुड़ में की पदयात्रा, NDA उम्मीदवार अजहर इस्लाम के पक्ष में…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Sudesh Mahato did a Padyatra in Pakur:  केंद्रीय कृषि मंत्री एवं चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कांग्रेस-JMM पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और JMM राज में हुई बेतहाशा खनिज संपदाओं की लूट, भ्रष्टाचार और लचर कानून व्यवस्था ने राज्य की छवि को धूमिल किया है।

शिवराज चौहान ने यह बात शुक्रवार को पाकुड़ में NDA उम्मीदवार अजहर इस्लाम के पक्ष में आयोजित पदयात्रा के दौरान कही।

पदयात्रा में आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो (Sudesh Kumar Mahato) भी शामिल हुए। पदयात्रा का आयोजन सिदो कान्हु पार्क से चांचकी तक किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

शिवराज ने कहा कि हेमंत सरकार ने सबसे अधिक युवाओं को धोखा दिया है। युवा त्रस्त और सरकार अपनी धुन में मस्त है।

इनके लूट और भ्रष्टाचार की कहानी देश भर में चर्चा का विषय है। लूट के आकंठ में डूबी इस सरकार के दिन अब गिनती के शेष हैं। झारखंड की जनता अब परिवर्तन के लिए तैयार है।

सुदेश कुमार महतो ने कहा…

मौके पर सुदेश कुमार महतो (Sudesh Kumar Mahato) ने कहा कि पाकुड़ के विधायक मंत्री भी बने लेकिन उन्होंने क्षेत्र के विकास को महत्व न देकर सिर्फ अपने विकास पर ही ध्यान दिया है।

जनप्रतिनिधि की पहचान उनके द्वारा किए गए कार्यों से होनी चाहिए लेकिन इन्होंने अपनी पहचान अपने कारनामों से बनाई है। पाकुड़ अपने विकास के लिए तरस रहा है।

कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति ने समाज के हर वर्ग का नुकसान किया है। पाकुड़ की जनता अब बदलाव चाहती है और क्षेत्र के विकास के लिए NDA को जीत का आशीर्वाद देने के लिए तैयार है।

मौके पर अजहर इस्लाम ने कहा कि जनता के दर्द को हमने करीब से महसूस किया है। पाकुड़ विकास के मानकों पर काफी पिछड़ गया है।

हमारा संकल्प अपने क्षेत्र को विकास के रास्ते पर लाना और हर आवश्यकता को पूरा करना है। युवाओं के पलायन को रोकना, उन्हें रोजगार के अवसर अपने क्षेत्र में देना, किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...