Homeक्राइमपलामू : रंगदारी के लिए अमन साहू के कहने पर की गई...

पलामू : रंगदारी के लिए अमन साहू के कहने पर की गई थी गोलीबारी, दो गिरफ्तार

Published on

spot_img

पलामू: मोहम्मदगंज के लटपौरी स्थित अशोक बिल्कान कंपनी कैंप पर आठ जुलाई हुई गोलीबारी के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। यह हमला कुख्यात अपराधी अमन साहू के कहने पर रंगदारी के लिए हरि तिवारी ने करवाया था।

यह जानकारी पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने दी है। वे सोमवार को अपने कार्यालय वेश्म में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

बताया कि घटना को अंजाम देने के लिए हरि तिवारी ने स्थानीय युवकों का इस्तेमाल किया था।

पुलिस टीम ने अनुसंधान के क्रम में कांड में शामिल बारालोटा बस्तीपर निवासी रोहित तिवारी उर्फ ¨पकू तिवारी व हैदरनगर के पंसा के रघुनाथपुर गांव निवासी रूपेश कुमार सिंह उर्फ राजा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रूपेश वर्तमान में जनकपुरी मुहल्ले में रहता है। इनके पास से घटना प्रयुक्त पिस्टल, दो कारतूस व दो मोबाइल बरामद किया गया है।

बताया कि मोहम्मदगंज में घटना को अंजाम देने के लिये अमन साहू ने रांची से अपने गैंगके एक सदस्य को बाइक के साथ पलामू भेजा था।

उसे लाने के लिए अभिनव तिवारी व रोहित तिवारी रांची गये थे। मेदिनीनगर पहुंचने पर दीपक ने इन्हें पैसा व हथियार मुहैया कराया था।

घटना से पूर्व स्थानीय युवक रिशु सिंह व प्रेम सिंह ने कैंप परिसर की वीडियोग्राफी कर अपराधियों को व्हाट्सअप पर वीडियो भेजा। गोलीबारी के बाद अमन के नाम से एक पर्चा भी छोड़ा गया था।

वहीं घटना के दौरान अमन व हरि तिवारी अपराध में शामिल सभी गुर्गों से लगातार संपर्क रहकर गाइड भी कर रहे थे। सभी वचरुअल प्राइवेट नंबर से एक दूसरे के संपर्क में थे।

spot_img

Latest articles

घाटशिला में कल्पना सोरेन का धमाकेदार रोड शो! भीड़ ने लगाए “झामुमो जिंदाबाद” के नारे

Ghatsila Assembly by-election: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड...

11 साल बाद गाजा युद्ध में शहीद हुए IDF अधिकारी के शव की वापसी

Internation News: हमास ने रविवार को 2014 गाजा युद्ध में शहीद हुए इजरायली सैनिक...

दिल्ली में जहर बन चुकी हवा!, AQI 400 पार, इंडिया गेट पर विरोध-प्रदर्शन

New Delhi: राजधानी दिल्ली एक बार फिर जहरीली हवा की चपेट में! रविवार को...

खबरें और भी हैं...

घाटशिला में कल्पना सोरेन का धमाकेदार रोड शो! भीड़ ने लगाए “झामुमो जिंदाबाद” के नारे

Ghatsila Assembly by-election: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड...

11 साल बाद गाजा युद्ध में शहीद हुए IDF अधिकारी के शव की वापसी

Internation News: हमास ने रविवार को 2014 गाजा युद्ध में शहीद हुए इजरायली सैनिक...