Homeझारखंडपिठोरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अपराधी सजाउद्दीन अंसारी गिरफ्तार

पिठोरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अपराधी सजाउद्दीन अंसारी गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Sajauddin Ansari arrested: पिठोरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुख्यात मोस्ट वांटेड अपराधी सजाउद्दीन (Sajauddin) को अरेस्ट कर लिया है।

पुलिस ने सजाउद्दीन को कांके थाना क्षेत्र से दबोचा है। सजाउद्दीन पर दर्जनों मामले दर्ज हैं। कई केस में वह फरार चल रहा था। इस बीच पिठोरिया पुलिस (Pithoria Police) को उसकी सूचना मिली।

पुलिस जैसे ही अपराधी सजाउद्दीन को पकड़ने कांके पहुंची, वह दुम दबाकर भागने लगा। इस दौरान उसने पुलिस पर भी हमला किया। इसके बाद पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया।

जिसके बाद पुलिस उसे पिठोरिया थाना ले गई। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, सजाउद्दीन अपना वेष बदलकर कांके थाना क्षेत्र के इलाके में छुपा था।

पुलिस ने बताया कि पिछले एक महीने में रांची के अलग-अलग थानों में सजाउद्दीन पर गंभीर धाराओं में तीन मामले दर्ज किए गए हैं। जिसमें रंगदारी, जानलेवा हमला, लूटपाट, मारपीट व अन्य शामिल हैं।

गिरफ्तारी नहीं होने से सजाउद्दीन का मनोबल बढ़ता जा रहा था। रंगदारी, जमीन पर कब्जा, मारपीट जैसे घटनाओं को सजाउद्दीन लगातार अंजाम दे रहा था। सजाउद्दीन को पुलिस ने जिला बदर भी किया था।

दर्जनों कांड में वंछित है कुख्यात सजाउद्दीन

कुख्यात सजाउद्दीन पर रांची के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्जनों मामले दर्ज हैं। पिठोरिया थाना में 12/19, 97/20, 128/20, 22/2022, 135/23, 12/24, 33/24, 46/24, 135/24 व लोअर बाजार थाना में 314/24 कांड संख्या दर्ज हैं। सभी मामले में गंभीर घाराएं हैं। जानकारी के अनुसार, सजाउद्दीन घटना को अंजाम देने के बाद पैसे का लालच देकर केस को मैनेज कर लेता था।

पैदल परेड करा सकती है पुलिस

सूत्रों से खबर है कि कुख्यात सजाउद्दीन को पुलिस गिरफ्तार करने के बाद हथकड़ी लगाकर पिठोरिया थाना से पैदल परेड कराते हुए कोर्ट ले जाएगी।

ताकि इलाके की शांति भंग करने वाले हर अपराधी को सबक मिलेगी। बताते चलें कि एसएसपी चंदन सिन्हा (SSP Chandan Sinha) ने कुख्यात जमीन कारोबारियों और अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड की परिपाटी शुरू की थी। इसके बाद से कुख्यातों के पकड़े जाने बाद ऐसी कार्रवाई जारी है।

spot_img

Latest articles

डोरंडा महाविद्यालय में ‘हिलोर’ युवा महोत्सव का भव्य समापन…

Youth Festival 'Hilor' Concludes: डोरंडा महाविद्यालय (Doranda College) में तीन दिनों तक चले युवा...

बदलापुर के लिए रवाना हुई झारखंड की जूनियर थ्रोबॉल टीम..

Jharkhand's junior throwball team left for Badlapur : झारखंड की जूनियर बालक और बालिका...

JSSC CGL पेपर लीक पर छात्रों का गुस्सा, बोले– राज्य की जांच नहीं, CBI जांच जरूरी

Students Angry Over JSSC CGL Paper Leak: संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (JSSC CGL) में...

कई ट्रेन प्रस्ताव अटके, RTI में खुलासा

Many Train Proposals Are Stuck: झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन द्वारा दायर एक RTI में...

खबरें और भी हैं...

डोरंडा महाविद्यालय में ‘हिलोर’ युवा महोत्सव का भव्य समापन…

Youth Festival 'Hilor' Concludes: डोरंडा महाविद्यालय (Doranda College) में तीन दिनों तक चले युवा...

बदलापुर के लिए रवाना हुई झारखंड की जूनियर थ्रोबॉल टीम..

Jharkhand's junior throwball team left for Badlapur : झारखंड की जूनियर बालक और बालिका...

JSSC CGL पेपर लीक पर छात्रों का गुस्सा, बोले– राज्य की जांच नहीं, CBI जांच जरूरी

Students Angry Over JSSC CGL Paper Leak: संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (JSSC CGL) में...