Latest Newsझारखंडरांची DC और SSP पहुंचे जगन्नाथपुर रथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था लेने...

रांची DC और SSP पहुंचे जगन्नाथपुर रथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था लेने जायजा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

DC and SSP reached Jagannathpur : DC राहुल कुमार सिन्हा और SSP चंदन सिन्हा ने शनिवार को जगन्नाथपुर रथ यात्रा एवं मेला की तैयारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक (नगर) राजकुमार मेहता और मंदिर समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

मेला परिसर में व्यवस्था का जायजा लेते हुए वरीय अधिकारियों ने मंदिर समिति के पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जगन्नाथपुर मंदिर से मौसी बाड़ी तक रथ यात्रा रूट का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। SSP  चंदन कुमार सिन्हा ने दुकानदारों को निर्धारित स्थान तक ही दुकानें लगाने का निर्देश दिया ताकि रथ यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो।

उपायुक्त ने बताया रविवार को साढ़े तीन बजे पूरे विधि-विधान से रथ यात्रा की शुरुआत होगी। इसके लिए विधि-व्यवस्था के सभी इंतजाम किये गये हैं।

श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसका पूरा ध्यान रखते हुए 24 घंटे बिजली, चलंत शौचालय, पानी, अग्निशमन एवं एंबुलेंस की व्यवस्था की गयी है।

SSP ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। मेला परिसर में पांच वॉच टावर और CCTV लगाये गये हैं। उन्होंने बताया कि सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

इसके लिए संयुक्त आदेश भी निर्गत किया जा चुका है। बड़े वाहन क्षेत्र में प्रवेश न करें, इसको लेकर जगह-जगह बैरिकेडिंग भी की जा रही है।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...