Homeझारखंडझारखंड राजनीति के दिग्गज छत्रुराम महतो का निधन, आज पैतृक गांव में...

झारखंड राजनीति के दिग्गज छत्रुराम महतो का निधन, आज पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Chhatruram Mahato Death : भाजपा के वरिष्ठ नेता और झारखंड की राजनीति के दिग्गज छत्रुराम महतो (Chhatruram Mahato) का कल रविवार की रात निधन हो गया। उन्होंने रांची के मेडिकल अस्पताल में अंतिम सांस ली।

गोमिया और जरीडीह विधानसभा (Gomia and Jaridih Assembly) क्षेत्र से पांच बार विधायक रह चुके छत्रुराम महतो का राजनीतिक सफर अपने आप में एक मिसाल रहा है।

छत्रुराम महतो का अंतिम संस्कार आज सोमवार को उनके पैतृक गांव गागी में किया जाएगा।

छत्रुराम महतो का राजनीतिक सफर

छत्रुराम महतो ने अपने 11 चुनावी अभियानों में से पांच में जीत हासिल की। उन्होंने 1967 और 1969 में स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर, 1977 में जनसंघ के टिकट पर, और 1980 से 2005 तक भाजपा के उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा। 2009 में उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के टिकट पर भी अपनी किस्मत आजमाई।

महतो ने अविभाजित बिहार सरकार में वित्त राज्य मंत्री के रूप में और झारखंड सरकार में कृषि विपणन बोर्ड (Agricultural Marketing Board) के चेयरमैन के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उनके नेतृत्व और क्षेत्र के प्रति समर्पण के कारण उन्हें “गोमिया का पितामह” कहा जाता था।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...