Homeझारखंडशिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कर प्रधानमंत्री के उम्मीदों पर खरा उतरूंगी:...

शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कर प्रधानमंत्री के उम्मीदों पर खरा उतरूंगी: अन्नपूर्णा देवी

Published on

spot_img

रामगढ़: केंद्रीय राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी के द्वारा मंगलवार को कोडरमा से आरंभ की गई जन आशीर्वाद यात्रा रामगढ़ पहुंचा। यहां जिले के विभिन्न स्थानों पर भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया।

स्वागत मांडू से आरंभ होकर रामगढ़ के पटेल चौक तक विभिन्न महापुरुषों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए रांची की ओर रवाना हो गई।

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा के प्रति लोगों का स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है।

उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने जिस तरह झारखंड की बेटी और बहू को मान सम्मान दिया है इसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं।

कहा कि झारखंड की बेटी और बहू को केंद्र में मंत्री बनाकर महिलाओं को सम्मान दिया है। झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े काम करना है।

झरखंड की बहू और बेटी को प्रधानमंत्री ने जो सम्मान दिया है, वो शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कर उनके उम्मीदों पर खरा उतरूंगी।

हेमंत सरकार पांच लाख नौकरी का वादा कर पांच युवाओं को भी नही दी: जयंत सिन्हा

हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता चरम पर है। भाजपा की विचारधारा झारखंड के प्रत्येक व्यक्तियों तक पहुंचना है।

राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल है। किसानों का भुगतान एक साल से नही हुआ है। लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह फैल हो गया है।

हमलोगों ने सदन में जज हत्यकांड का मामला उठाया है। मुख्यमंत्री का वादा कागजातों में सिमट कर रह गया।

पांच लाख नौकरी का वादा कर पांच युवाओं को भी नही दिया। कार्यक्रम में जो उत्साह देख रहे वह भाजपा में ही दिख सकता है।

गुरुद्वारा और मंदिरों में केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ली आशीर्वाद

जन आशीर्वाद यात्रा रामगढ़ पहुंचते ही केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद जयंत सिन्हा ने मेन रोड स्थित गुरुद्वारा व मां विग्नेश्वरी मंदिर में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया।

वही, गुरुद्वारा प्रबंधक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के स्वागत में अरदास किया गया।

गुरुद्वारा प्रबंध समिति के प्रधान रमेंद्र सिंह गांधी और महासचिव जगजीत सिंह सोनी ने शॉल प्रदान कर सम्मानित किया।

जन आशीर्वाद यात्रा में मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, भाजपा नेता आदित्य साहू, रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, बैजनाथ प्रसाद गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता रंजीत पांडे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेश ठाकुर, राजू चतुर्वेदी, छोटन सिंह, धनंजय कुमार पुटूस, सरदार अनमोल सिंह, पप्पू यादव सहित अन्य मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...