Homeझारखंडप्रगतिशील किसानों की कहानी से ग्रामीणों को रूबरू कराए कृषि विभाग: रामगढ़...

प्रगतिशील किसानों की कहानी से ग्रामीणों को रूबरू कराए कृषि विभाग: रामगढ़ DC

Published on

spot_img

रामगढ़: रामगढ़ समाहरणालय सभागार में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) शासकीय निकाय एवं जिला स्तरीय राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन क्रियान्वयन समिति की बैठक का आयोजन बुधवार को किया गया।

डीसी माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सबसे पूर्व उपायुक्त के द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) के द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई।

इस दौरान परियोजना निदेशक आत्मा प्रवीण कुमार सिंह द्वारा उपायुक्त को इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

जिसके उपरांत उपायुक्त के द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए जिला प्रसार कार्य योजना एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन योजना के कार्यान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

उपायुक्त के द्वारा परियोजना निदेशक आत्मा एवं कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ दुष्यंत कुमार राघव से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई।

इस दौरान जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में कार्य कर रहे किसानों को तकनीकी ज्ञान एवं प्रशिक्षण देने के संबंध में उपायुक्त ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

परियोजना निदेशक आत्मा को जिला अंतर्गत अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य कर रहे प्रगतिशील किसानों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा कृषकों को कृषि कार्यों के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि अगर किसानों को उनके क्षेत्र में ही किसी प्रगतिशील किसान द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धि की जानकारी दी जाएगी तो वे निश्चित रूप से कृषि कार्यों में और रुचि लेंगे।

उपायुक्त ने मौजूद जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए किसानों से उनके द्वारा किए जा रहे कृषि कार्यों, उनके समक्ष आ रही चुनौतियों आदि की जानकारी लेते हुए इस संबंध में अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

बैठक में डीडीसी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी, सचिव बाजार समिति, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी, एलडीएम, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, आत्मा शासकीय निकाय के सदस्यों सहित अन्य उपस्थित थे

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...