Homeझारखंडरांची में यहां होटल में लगी आग, अफरा तफरी का माहौल

रांची में यहां होटल में लगी आग, अफरा तफरी का माहौल

Published on

spot_img

रांची: रांची के सोनाहातू थाना क्षेत्र के लांदुपडीह बाजार स्थित बलराम दास के होटल में रविवार को गैस पाईप लीक होने से आग लग गई।

अगलगी से पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। किसी तरह स्थिति पर नियंत्रण किया गया।

हालांकि अगलगी से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग की लपटें तेजी से बढ़ने लगीं। होटल के ठीक बगल में स्थित सुभाष महतो के घर में भी आग लग गई।

आग लगने की सूचना जैसे ही लोगों को मिली। इसके बाद आसपास के लोग होटल में पहुंच गए।

आनन – फानन में आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

पुलिस ने बताया कि अगलगी में होटल व घर में रखा कई सामान जल गया। अगलगी में होटल के बर्तन, आटा, सरसों तेल, रिफाईन तेल, चीनी, चायपत्ती आदि सामग्री जलकर राख हो गया।

जबकि नगद पांच हजार रुपए और एक 15 हजार रुपए का मोबाइल फोन भी जल गया। बताया जाता है कि आगजनी में हजारों का नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सोनाहातू पूर्वी जिप सदस्य प्रतिनिधि रमेश मुंडा भी मौके पर पहुंचे।

मुंडा ने होटल के मालिक को आपदा राहत कोष से मुआवजे के लिए आश्वासन दिया।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...