Homeझारखंडझारखंड में मिला ब्लैक फंगस का एक और मरीज

झारखंड में मिला ब्लैक फंगस का एक और मरीज

Published on

spot_img

रांची: झारखंड में गुरुवार को ब्लैक फंगस का एक और मरीज मिला है। इसके साथ ही राज्य में ब्लैक फंगस के कुल मरीजों की संख्या 167 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इनमें 106 मरीजों में ब्लैक फंगस के लक्षण पाए गए हैं जबकि 61 मरीज संदिग्ध हैं।

झारखंड में ब्लैक फंगस से अब तक 31 लोगों की मौत हुई है जबकि 115 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार झारखंड में 11 अगस्त तक कोविड-19 के कुल 196 सक्रिय मामले हैं।

राज्य में अबतक कुल 12239455 सैम्पल की जांच की गई है। झारखंड की कोविड-19 रिकवरी दर 98.47 तथा मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है।

राज्य में कुल 196 सक्रिय मामलों में से 112 (57.14 प्रतिशत) मामले एसिम्टोमेटिक तथा 84 (42.86 प्रतिशत) मामले सिम्टोमेटिक श्रेणी के हैं।

राज्य में 11 अगस्त को पाॅजिटिविटि दर 0.03 प्रतिशत पायी गयी। राज्य में अब तक कुल 347454 पाॅजिटिव कोविड-19 मरीज की पहचान हुई है तथा अब तक कुल 5130 लोगों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है।

11 अगस्त को वैक्सीन की 142690 डोज लगाई गयी, जिसमें से 110403 लोगों को पहली डोज एवं 32287 लोगों को दूसरी डोज दी गई।

11 अगस्त तक कुल 8569939 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। राज्य में अब तक कुल 2052588 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी दी जा चुकी है।

विभाग के अनुसार रिम्स रांची एवं फूलो झानो चिकित्सा महाविद्यालय दुमका में सीओबीएएस (6800) लैब स्थापित की जा चुकी हैं।

पीएम केयर्स फण्ड से बनने वाले पीएसए प्लांट राज्य के कई अस्पतालों में अधिष्ठापित किए जा चुके हैं।

इनमें एम्स देवघर, पाटलिपुत्र मेडिकल कालेज और अस्पताल धनबाद (एसएनएम मेडिकल कालेज),एमजीएम मेडिकल कालेज जमशेदपुर, सदर अस्पताल गोड्डा, रिम्स रांची, सदर अस्पताल रांची और सदर अस्पताल पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।

उधर, रिम्स अस्पताल में पोस्ट कोविड के 25 मरीज भर्ती हैं। इन मरीजों का इलाज न्यू ट्रामा सेंटर के विभिन्न वार्डो में चल रहा है।

रिम्स के पीआरओ डॉ डीके सिन्हा ने गुरुवार को बताया कि रिम्स में कोविड पॉजिटिव एक मरीज है, जिसका इलाज न्यू ट्रामा सेंटर के द्वितीय तल पर चल रहा है।

उन्होंने बताया कि रिम्स में ब्लैक फंगस के कुल सात मरीज भर्ती हैं, जिनका इलाज विभिन्न वार्डों में चल रहा है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...