Homeझारखंडरांची शहर में बनेगा ऑटोमेटिक टॉयलेट, क्वाइन डालने पर खुलेगा दरवाजा

रांची शहर में बनेगा ऑटोमेटिक टॉयलेट, क्वाइन डालने पर खुलेगा दरवाजा

Published on

spot_img

रांची: नगर निगम की ओर से शहर में रांची रेलवे स्टेशन की तर्ज पर ऑटोमेटिक टॉयलेट का निर्माण कराया जाएगा। ऑटोमेटिक टॉयलेट में क्वाइन डालने पर ही दरवाजा खुलेगा।

इसके बाद ही लोग इसका प्रयोग कर सकेंगे। राजधानी रांची को साफ, सुथरा और स्वच्छ बनाने को लेकर नगर निगम गंभीर हो गया है।

स्मार्ट सिटी के लिए रांची का सेलेक्शन किए जाने के बाद नगर निगम इस तरह के प्रयोग कर रहा है, ताकि शहर को साफ रखा जा सके।

जानकारी के अनुसार जैसे ही ऑटोमेटिक टॉयलेट में आप क्वाइन डालेंगे उसका दरवाजा खुल जाएगा।

ऑटोमेटिक टॉयलेट में जब आप इस्तेमाल कर बाहर आएंगे तो वह तुरंत लॉक हो जाएगा।

बताया जाता है कि अगर यह प्रयोग सफल हुआ तो पूरे शहर में ऑटोमेटिक टॉयलेट बनाए जाएंगे।

बताया जाता है कि पहले चरण में छह ऑटोमेटिक टॉयलेट बनाए जाएंगे। इसका इस्तेमाल करने के लिए पांच रुपये का क्वाइन डालना पड़ेगा।

जानकारी के अनुसार नगर निगम शहर में महिलाओं के लिए भी पिंक टॉयलेट बनाने जा रहा है। यहां भी पहले चरण में छह पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि रांची नगर निगम की ओर से शहर में माड्यूलर टॉयलेट भी बनाए गए हैं। लेकिन रख रखाव सही तरीके से नहीं होने की वजह से माड्यूलर टॉयलेट की स्थिति काफी खराब है।

अधिकतर माड्यूलर टॉयलेट में ताला लगा हुआ है और कई माड्यूलर टॉयलेट में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।

इस संबंध में रांची नगर निगम की असिस्टेंट हेल्थ ऑफिसर डॉ किरण कुमारी ने कहा है कि अब नई व्यवस्था के तहत सफाई पर फोकस किया जा रहा है।

हमारा प्रयास है कि रांची को साफ सुथरा एवं स्वच्छ रखा जाए। इसमें आम लोगों का सहयोग बहुत ही जरूरी है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...