Homeझारखंडनाबालिग के अपहरण के मामले में मां की शिकायत पर केस दर्ज,...

नाबालिग के अपहरण के मामले में मां की शिकायत पर केस दर्ज, अब पुलिस…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Minor Kidnapping Cases : राजधानी में रातू के टेंडर बगीचा की 17 साल की नाबालिग के अपहरण (Kidnapping) के आरोप में रविवार को उसकी मां की शिकायत पर कोतवाली थाना में केस दर्ज किया गया है। दर्ज केस में अपहरण का आरोप कैलाश नगर इरगू टोली निवासी केशव सिंह नामक युवक पर लगाया गया है।

आरोपी की मां को पता नहीं, कहां गया उसका बेटा

नाबालिग की मां के अनुसार, उनकी बेटी एक नवंबर को कचहरी रोड स्थित वेंडर मार्केट में कुछ सामान खरीदने आई थी। इसके बाद वह घर लौट कर नहीं आई।

तब परिवार के सदस्यों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस क्रम में परिजनों को यह पता चला कि उनकी बेटी को केशव सिंह नामक युवक भगा कर कहीं ले गया है और उसे छिपाकर रखा है।

केशव सिंह के मोबाइल पर संपर्क करने पर उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद नाबालिग के परिवार वाले उसके घर पहुंचे। वहां केशव सिंह की मां ने बताया कि उन्हें खुद नहीं पता कि उनका बेटा कहां चला गया है।

मार्च में भी हुआ था नाबालिग का अपहरण

शिकायतकर्ता महिला के अनुसार, पूर्व में भी उनकी बेटी का अपहरण 16 मार्च 2024 को किया गया था। इस घटना को लेकर उन्होंने रातू थाना में 21 मार्च को केस दर्ज कराया था।

इसके बाद पुलिस ने केशव सिंह (Keshav Singh) को गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ-साथ नाबालिग को बरामद कर लिया था। बाद में केशव सिंह जमानत पर जेल से बाहर आ गया। जमानत पर बाहर निकलने के बाद फिर से वह नाबालिग को भगा कर ले गया है। नाबालिग की मां को आशंका है कि उनकी पुत्री के साथ कोई अनहोनी हो सकती है।

spot_img

Latest articles

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

खबरें और भी हैं...