Homeझारखंडमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साहिबगंज में बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साहिबगंज में बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा

Published on

spot_img

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को हवाई सर्वेक्षण कर साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में सरकार द्वारा हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी। बाढ़ की विभीषिका का आकलन कर पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ से प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है।

इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने बरहेट प्रखंड के फुटबॉल मैदान में परिसंपत्ति का वितरण, विभिन्न 35 योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास योजनाओं का उद्घाटन किया।

ने इस अवसर पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के अंतर्गत पंचकठिया संथाली से पंचायत से दो, कदमा पंचायत से एक लाभुक को स्वीकृति पत्र दिया एवं प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) आवास प्लस अंतर्गत पंचकठिया पंचायत से दो लाभुकों को स्वीकृति पत्र का वितरण किया।

जेएसएलपीएस अंतर्गत ज्योति आजीविका सखी मंडल (बरहेट संथाली दक्षिणी) को आरएफ के तहत 12,45,000 रूपये की अनुदान राशि दी। इसके अतिरिक्त विभिन्न योजनाओं के तहत लाभुकों को राशि भी प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बाढ़ से प्रभावित लोगों तक खाद्य सामग्री की आपूर्ति, उनका सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरण, उन्हें मेडिकल सुविधा प्रदान करने जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तत्पर होकर कार्य कर रही है।

इसके साथ ही मवेशियों को सुरक्षित स्थल पर लाने एवं उनके चारे की भी व्यवस्था की जा रही है।

कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, राजमहल सांसद विजय हांसदा, बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम भी उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...