HomeझारखंडCM हेमंत सोरेन ने 10 खिलाड़ियों को सौंपा सीधी नियुक्ति का पत्र

CM हेमंत सोरेन ने 10 खिलाड़ियों को सौंपा सीधी नियुक्ति का पत्र

Published on

spot_img

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रोजेक्ट भवन में मंगलवार को 10 खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति का पत्र सौंपा।

साथ ही टोक्यो ओलंपिक में खेल रही सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, दीपिका कुमारी के परिजनों को सम्मान राशि दी।

इसके अलावा दुबई में आयोजित होने वाले पैरालंपिक प्रतियोगिता में पार्टिसिपेंट करने को अजेय राज को भी तीन लाख रुपये देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर हेमंत सोरेन ने कहा कि 2012-13 में खिलाड़ियों के लिये सीधी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गयी थी।

बीच में वह कड़ी टूट गयी थी। अब एक बार फिर से इस कड़ी को जोड़ा जा रहा है। पढ़-लिखकर डॉक्टर, इंजीनियर, कलेक्टर बनने से कहीं कठिन है विपरीत परिस्थितियों में खिलाड़ी बनना और ओलंपिक तक जाकर अपना हुनर दिखाना।

कई लोगों के लिये यह सपना ही रह जाता है। ओलंपिक में भाग ले रहे खिलाड़ियों के लिये सरकार ने सरप्राइज तैयार कर रखा है। उनके लौटने पर इसकी घोषणा की जायेगी।

हेमंत सोरेन ने कहा कि देश दुनिया में बेटियों को आगे बढ़ाने की बात की जाती है। झारखंड इस मामले में एक उदाहरण है।

बेटियां कठिन परिस्थितियों और संसाधनों की कमी के बावजूद निखरकर सामने आ रही हैं। गरीबी, बिजली, सड़क, ग्राउंड और ऐसी ही दूसरी समस्याओं की परवाह किये बिना बेटियां, महिलाएं खेलों में लगातार कामयाबी का झंडा बुलंद कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि जिन खिलाड़ियों का सेलेक्शन सीधी नियुक्ति के जरिये हुआ है, उनका उपयोग खेल के क्षेत्र में ही किया जायेगा।

पुलिस सेवा के बहाने उन्हें केवल व्यवस्था से जोड़कर रखा जा रहा है। खेल प्रैक्टिस और इससे संबंधित गतिविधियों में ही उन्हें आगे बढ़ने का मौका सरकार देगी।

खेल नीति से खेल को बढ़ावा

खेल मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि राज्य में खेल नीति तैयार है। इसके जरिये खेलों को और अधिक बढ़ावा देने की मुहिम शुरू होगी।

सेव द गर्ल्स की बात हो रही है। हमारे यहां की बेटियां कई खेलों में खेल रही हैं। ओलंपिक में परफॉर्मेंस दे रही हैं।

इस मौके पर सीएस सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा, खेल सचिव पूजा सिंघल, खेल निदेशक जीशान कमर, रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

इन्हें मिला नियुक्ति पत्र

सीधी नियुक्ति कार्यक्रम में केएच भाग्यवती चानू को रांची जिला पुलिस बल में सब इंस्पेक्टर के तौर पर नियुक्ति लेटर मिला।

इसके अलावा मधुमिता की अनुपस्थिति में उसके अभिभावक ने इसी पोस्ट के लिये नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री से लिया।

इसके अलावा दिनेश कुमार, फरजाना खान, एम विजय कुमार, लवली चौबे, विप्लव कुमार झा, सरिता तिर्की, कृष्णा खलखो और लखन हांसदा को आरक्षी (सिपाही) के पद के लिये ज्वाइनिंग लेटर दिया गया।

अब तक 38 को नौकरी

उल्लेखनीय है कि 29 दिसम्बर, 2020 को बिरसी मुंडू को नियुक्ति पत्र मिला था। इसके बाद 17 मार्च, 2021 को 27 अन्य खिलाड़ियों को प्रोजेक्ट भवन में यह लेटर दिया गया था। मंगलवार को दस खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति के तहत मौका मिला।

इस तरह से अब तक 30 खिलाड़ियों को इसका लाभ मिल चुका है। एक प्लेयर बिरसी को छोड़कर सबों को पुलिस विभाग में ही पदस्थापित किया गया है।

spot_img

Latest articles

घाटशिला में कल्पना सोरेन का धमाकेदार रोड शो! भीड़ ने लगाए “झामुमो जिंदाबाद” के नारे

Ghatsila Assembly by-election: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड...

11 साल बाद गाजा युद्ध में शहीद हुए IDF अधिकारी के शव की वापसी

Internation News: हमास ने रविवार को 2014 गाजा युद्ध में शहीद हुए इजरायली सैनिक...

दिल्ली में जहर बन चुकी हवा!, AQI 400 पार, इंडिया गेट पर विरोध-प्रदर्शन

New Delhi: राजधानी दिल्ली एक बार फिर जहरीली हवा की चपेट में! रविवार को...

खबरें और भी हैं...

घाटशिला में कल्पना सोरेन का धमाकेदार रोड शो! भीड़ ने लगाए “झामुमो जिंदाबाद” के नारे

Ghatsila Assembly by-election: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड...

11 साल बाद गाजा युद्ध में शहीद हुए IDF अधिकारी के शव की वापसी

Internation News: हमास ने रविवार को 2014 गाजा युद्ध में शहीद हुए इजरायली सैनिक...