Latest Newsक्राइमरांची में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन लड़के पकड़ाये,...

रांची में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन लड़के पकड़ाये, इनमें दो नाबालिग

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : बेड़ो थाना पुलिस ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार किशोर और एक युवक को पकड़ा है।

पुलिस ने चार नाबालिगों को मामले में निरुद्ध किया है, जबकि एक आरोपी मनोज उरांव को गिरफ्तार किया है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की गयी हैं।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने शनिवार को बताया कि नाबालिग ने 15 जुलाई को थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी थी कि वह लापुंग थाना स्थित अपने गांव देवगांव में शाम 6:30 बजे टहल रही थी।

इसी क्रम में दो किशोर बाइक पर सवार होकर अचानक उसके पास आये और उसे जबरदस्ती उठाकर बाइक पर बैठा लिया।

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि इसके बाद वह चिल्लाने लगी। इसी दौरान दोनों किशोरों ने नाबालिग को रास्ता बदलकर जंगल (विनय बगीचा) की ओर ले जाने लगे।

नाबालिग के विरोध करने पर दोनों किशोरों ने उसे धमकी दी कि चुप रहो, नहीं तो बहुत बुरा होगा।

उसके बाद दोनों किशोरों ने बेड़ो के जहानाबाद चनिया स्कूल के पास ले जाकर स्कूल के कमरे में नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पहले से दो किशोर और एक युवक भी मौजूद थे।

इसी क्रम में नाबालिग ने पीने के लिए पानी की मांग की। पानी लाने किशोर इधर-उधर चले गये।

इसी बीच मौका पाकर नाबालिग वहां से गांव की तरफ भाग गयी। इसके बाद ग्रामीणों ने नाबालिग को किशोरों से बचाया।

एसपी ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनीष कुमार गुप्ता दल-बल के साथ घटनास्थल पर गये।

spot_img

Latest articles

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

खबरें और भी हैं...