Homeझारखंडझारखंड को मिले कोविशिल्ड के 264200 डोज

झारखंड को मिले कोविशिल्ड के 264200 डोज

Published on

spot_img

रांची: केंद्र सरकार की ओर से झारखंड को शनिवार को कोविशिल्ड के 264200 डोज मिले।

वैक्सीन मिलने के बाद राज्य के विभिन्न जिलों में इसका वितरण किया गया है।

रांची को 20000 डोज, धनबाद को 17500, पूर्वी सिंहभूम को 17500, बोकारो को 14000, पलामू को 13000, हजारीबाग को 12250, देवघर को 11700, पश्चिमी सिंहभूम को 11700 सहित राज्य के विभिन्न जिलों में इसका वितरण किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार झारखंड में 13 अगस्त तक कोविड-19 के कुल 223 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अबतक कुल 12343180 सैम्पल की जांच की गई है।

राज्य की कोविड-19 रिकवरी दर 98.46 तथा मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है। 13 अगस्त को पॉजिटिविटी दर 0.06 प्रतिशत रही।

राज्य में अब तक कुल 347530 कोविड-19 मामलों की पहचान हुई है तथा अब तक कुल 5131 लोगों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है।

13 अगस्त को वैक्सीन की 77920 डोज लगाई गयी, जिसमें से 54795 लोगों को पहली डोज एवं 23125 लोगों को दूसरी डोज दी गई।

13 अगस्त तक कुल 8702778 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। राज्य में अब तक कुल 2104478 लोगों को वैक्सीन की दूसरा डोज दी जा चुकी है।

रिम्स रांची एवं फूलो झानो चिकित्सा महाविद्यालय दुमका में सीओबीएएस (6800) लैब स्थापित की जा चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को झारखंड में ब्लैक फंगस का एक भी मरीज नहीं मिला है।

राज्य में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या कुल 167 है। ब्लैक फंगस से झारखंड में 31 लोगों की मौत हुई है।

दूसरी ओर राजधानी रांची स्थित रिम्स अस्पताल में कोविड पॉजिटिव का एक भी मरीज नहीं है।

रिम्स के प्रवक्ता डॉ डीके सिन्हा ने शनिवार को बताया कि रिम्स में पोस्ट कोविड के 23 मरीजों का इलाज चल रहा है।

इसके अलावा ब्लैक फंगस के सात मरीज भर्ती हैं। इन मरीजों का इलाज न्यू ट्रामा सेंटर, डेंगू वार्ड और ओल्ड ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...