Homeझारखंडझारखंड सरकार ने निक्की प्रधान और सलीमा टेटे को दिया 50-50 लाख...

झारखंड सरकार ने निक्की प्रधान और सलीमा टेटे को दिया 50-50 लाख का चेक, स्कूटी, एक लैपटॉप और स्मार्ट फोन

Published on

spot_img

रांची: टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य झारखंड की बेटी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान पर सौगातों की बरसात शुरू हो गई है।

प्रोजेक्ट भवन में बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निक्की प्रधान और सलीमा टेटे को 50-50 लाख रुपये का चेक सौंपा।

इसके अलावा इन्हें एक स्कूटी, एक लैपटॉप और एक स्मार्ट फोन भी दिया। हेमंत सोरेन ने दोनों के लिए पक्का घर बनवाने की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि यह घर इनकी पसंद की जगह और इनके मनमाफिक डिजाइन का बनाया जाएगा। तीन हजार वर्गफुट में मकान तैयार किया जाएगा।

आकस्मिक घटना होने पर इलाज का पूरा खर्चा राज्य सरकार उठाएगी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की कि अगर हमारे खिलाड़ी और कोच के साथ खेल के दौरान कोई आकस्मिक घटना घटती है तो उनके अस्पताल का पूरा खर्चा सरकार उठाएगी।

उन्होंने कहा कि जीवन यापन और जिंदगी जीने के लिए सपोर्ट सरकार की तरफ से दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जहां बिजली और सड़क नहीं वहां की बेटियां दुनिया में कमाल कर रही हैं।

इनकी संसाधनों और जरूरतों का खयाल रखना हम सबका दायित्व है।

उन्होंने बताया कि सरकार राज्य ने रेजिडेंसियल स्पोर्ट्स सेंटर को धरातल पर उतारने का संकल्प लिया है।

यहां बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, बॉलीबॉल के खिलाड़ियों के लिए सुविधा होगी।

इसके अलावा डे बोर्डिंग ट्रेनिंग सेंटर में आने वाले खिलाड़ियों को 500 रुपये प्रति खिलाड़ी दिया जाएगा।

मौके पर दोनों खिलाड़ियों के माता-पिता, स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर, रांची के खेल प्रशिक्षु के अलावा खेल मंत्री हफीजुल हसन, जोबा मांझी, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, खेल सचिव अमिताभ कौशल, खेल निदेशक जीशान कमर सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...