Homeझारखंडझारखंड विधानसभा घेरने निकले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर लाठीचार्ज, बेहोश होकर सड़क...

झारखंड विधानसभा घेरने निकले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर लाठीचार्ज, बेहोश होकर सड़क पर गिरे, हुए घायल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलग कमरा आवंटन करने के विरोध में प्रदेश भाजपा सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने पहुंचे थे।

इस दौरान जगन्नाथपुर मंदिर के पास पहले से पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी, जिससे पुलिस के जवानों ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान पुलिस ने वाटर कैनन के पानी की बौछारें की।

जानकारी के अनुसार इस लाठीचार्ज में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को भी चोट लगी, जिससे वह गिर कर बेहोश हो गए।

Image

इतना ही पुलिस ने आरती कुजूर पर भी लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज में ओबीसी मोर्चा के अमरदीप यादव भी घायल हो गए।

इसके बाद दीपक प्रकाश और बाबूलाल मरांडी सहित भाजपा के कई नेता सड़क पर धरना देकर बैठ गए।

Image

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें भी मारने की कोशिश की थी। लेकिन उनके सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के जवानों में जमकर झड़प भी हुई।

Image

इस झड़प में भाजपा के कई कार्यकर्ता घायल भी हो गए। इस दौरान सिटी एसपी सौरभ ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि बैरिकेडिंग पर न चढ़े और ना उन्हें धक्का दें।

Image

इधर विधानसभा घेराव कार्यक्रम की वजह से राजधानी का हरमू बायपास पूरी तरह जाम लगा।

इस दौरान रातू रोड से लेकर सहजानंद चौक तक, हरमू मैदान से और घोड़ा चौक, अरगोड़ा चौक से लेकर जगन्नाथपुर मंदिर तक जाने वाले सभी रास्ते जाम हो गए।

इस दौरान पुलिस ने ट्रैफिक को कई अन्य रूटों पर डायवर्ट किया। जिसके बाद आवागमन सुचारू रूप से चल सका।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...