Ranchi News: राजधानी रांची में आज ED ने बड़े एक्शन में कई बिल्डर्स के ठिकानों पर छापेमारी की। केंद्रीय जांच एजेंसी ने जमीन घोटाले के मामले में एक साथ रांची के 6 लोकेशंस और दिल्ली के 3 जगहों पर सर्च चलाया। ये कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की गई है, ताकि मनी ट्रेल और बेनिफिशरीज का पता लगाया जा सके।
कांके ब्लॉक का ट्राइबल लैंड स्कैम, फर्जी डॉक्यूमेंट्स से हेराफेरी
मामला रांची जिले के कांके ब्लॉक के चामा मौजा (रेवेन्यू विलेज) से जुड़ा है। आरोपियों ने सर्कल ऑफिसर्स के साथ मिलकर ट्राइबल लैंड को जनरल कैटेगरी में कन्वर्ट करने के लिए फर्जी डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल किया। फिर इस जमीन को बेचकर ब्लैक मनी बनाई।
मुख्य आरोपी कमलेश कुमार के कथित सहयोगी बी.के. सिंह के ठिकानों पर फोकस रहा, जो कांके, सुखदेव नगर (रातू रोड) और कडरू में हैं। कुछ अन्य लोग भी इस चेन में शामिल बताए जा रहे हैं। ED को अभी तक क्या मिला, इसका ऑफिशियल अपडेट नहीं आया, लेकिन सर्च में डॉक्यूमेंट्री और डिजिटल एविडेंस कलेक्ट किए जा रहे हैं।
घोटाले की जड़ें बाहर तक
रांची के अलावा दिल्ली में भी 3 प्रॉपर्टीज पर रेड पड़ी, जो घोटाले के फाइनेंशियल लिंक्स को टारगेट कर रही हैं। ED का मकसद अपराध की कमाई को ट्रेस करना और असली बेनिफिशरीज को पकड़ना है। झारखंड में ऐसे लैंड स्कैम्स का ये ताजा चैप्टर है, जहां लोकल अफसरों की मिलीभगत से करोड़ों का खेल हुआ।


