Homeझारखंडहेमंत सरकार गिराने की साजिश मामले में तीनों आरोपियों को रिमांड पर...

हेमंत सरकार गिराने की साजिश मामले में तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेगी पुलिस, रांची पुलिस ने दिया आवेदन

Published on

spot_img

रांची: सरकार गिराने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को रांची पुलिस रिमांड पर लेगी। इसके लिए रांची सीजेएम कोर्ट में बुधवार को रांची पुलिस ने आवेदन दिया है।

रांची पुलिस द्वारा दिए गए आवेदन में अभिषेक दुबे, अमित सिंह और निवारण प्रसाद महतो को पूछताछ के लिए तीन दिनों की रिमांड दिए जाने की इजाजत मांगी है।

रांची पुलिस के आवेदन पर सुनवाई के बाद ही कोर्ट रिमांड दिए जाने पर कोई निर्णय लेगी।

रिमांड मांगे जाने के पीछे उम्मीद यह जताई जा रही है कि रांची पुलिस सरकार गिराने की साजिश रचने के अभियुक्तों से पूछताछ कर इस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों एवं बिंदुओं पर गहनता से पूछताछ करेगी।

उल्लेखनीय है कि सरकार के खिलाफ साजिश रचने की जानकारी पर रांची के बड़े होटलों में स्पेशल ब्रांच की टीम के द्वारा छापेमारी की गई थी। जिसके बाद गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।

रांची के कोतवाली थाना में अभिषेक दुबे अमित सिंह और निवारण प्रसाद महतो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर की गई है।

आईपीसी की धारा 419,420 124a,120 b, 34 और पीआर एक्ट की धारा 171 के साथ पीसी एक्ट की धारा 8/9 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

आरोपों के मुताबिक झारखंड की मौजूदा सरकार के खिलाफ कुछ लोग काम कर रहे थे।

इसी सूचना पर पुलिस टीम ने बड़े होटलों में छापेमारी की थी। जिसके बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। मामले में कई लोगों का नाम सामने आया है।

spot_img

Latest articles

घाटशिला में कल्पना सोरेन का धमाकेदार रोड शो! भीड़ ने लगाए “झामुमो जिंदाबाद” के नारे

Ghatsila Assembly by-election: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड...

11 साल बाद गाजा युद्ध में शहीद हुए IDF अधिकारी के शव की वापसी

Internation News: हमास ने रविवार को 2014 गाजा युद्ध में शहीद हुए इजरायली सैनिक...

दिल्ली में जहर बन चुकी हवा!, AQI 400 पार, इंडिया गेट पर विरोध-प्रदर्शन

New Delhi: राजधानी दिल्ली एक बार फिर जहरीली हवा की चपेट में! रविवार को...

खबरें और भी हैं...

घाटशिला में कल्पना सोरेन का धमाकेदार रोड शो! भीड़ ने लगाए “झामुमो जिंदाबाद” के नारे

Ghatsila Assembly by-election: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड...

11 साल बाद गाजा युद्ध में शहीद हुए IDF अधिकारी के शव की वापसी

Internation News: हमास ने रविवार को 2014 गाजा युद्ध में शहीद हुए इजरायली सैनिक...