Homeझारखंडरघुवर दास से रिम्स के संविदाकर्मियों ने की मुलाक़ात, कहा- हेमंत सरकार...

रघुवर दास से रिम्स के संविदाकर्मियों ने की मुलाक़ात, कहा- हेमंत सरकार है निर्दयी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास से रिम्स के संविदा में कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों ने मुलाकात की। भाजपा कार्यालय में मुलाकात के दौरान उन्होंने दास को ज्ञापन सौंपा।

उनसे वार्ता के बाद रघुवर दास ने कहा कि झारखंड की असंवेदनशील सरकार का एक और कारनामा सामने है।

कोरोना महामारी के दौरान काम करवा कर लगभग 800 स्वास्थ्य कर्मियों को निकाल दिया गया और उन्हें भुगतान भी नहीं किया गया। यह बहुत ही दुखद स्थिति है।

यह दिखाता है कि हेमंत सरकार निर्दयी है। रघुवर दास ने कहा कि दूसरी लहर जिस समय पिक पर थी उस समय इन स्वस्थ कर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा की और कई लोगों की जान बचाई।

इन्हें पुरस्कृत करने की वजह हेमंत सरकार इन्हें काम से निकाल रही है। भुगतान भी नहीं किया जा रहा है।

इनकी सेवाएं बरकरार रखी जानी चाहिए। भाजपा इस स्वास्थ्यकर्मियों के साथ खड़ी है। इनके साथ न्याय नहीं हुआ तो इनके हक के लिए भाजपा आंदोलन करेगी।

spot_img

Latest articles

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

खबरें और भी हैं...