Homeझारखंडसंजय सेठ ने की रांची लोकसभा सहित झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा...

संजय सेठ ने की रांची लोकसभा सहित झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने की मांग

Published on

spot_img

रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पर्यटन मंत्रालय से जानना चाहा कि झारखंड में पर्यटन ,पार्क और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने की क्या योजना है।

झारखंड को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के रूप में शामिल करने की कोई योजना है। साथ ही देश और विदेश के लोगों के बीच पर्यटन को लोकप्रिय बनाने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

इसके जवाब में पर्यटन मंत्री किशन रेडी ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय अपनी स्वदेश दर्शन और तीर्थयात्रा पुनरुद्धार एवं अध्यात्मिक विरासत सर्वधन अभियान तथा राष्ट्रीय मिशन (प्रसाद) की योजनाओं के तहत झारखंड सहित देश में पर्यटन के विकास के लिए राज्य सरकारों को वित्त सहायता प्रदान करता है।

इसके अलावा पर्यटन मंत्रालय केंद्रीय एजेंसियों को देश में पर्यटन के विकास के लिए केंद्रीय वित्तीय सहायता प्रदान करता है।

पर्यटन मंत्रालय ने झारखंड को स्वदेश दर्शन योजना के तहत दलमा, चांडील, गेतलसुद, बेतला, राष्ट्रीय उद्यान मिरचैया, नेतरहाट, परियोजना के लिए 2018 -19 में 52.72 करोड रुपए दिए।

प्रसाद योजना के तहत बैद्यनाथ धाम देवघर के विकास के लिए 2018 -19 में 39.13 करोड रुपए दी गई।

झारखंड सहित देश के विभिन्न पर्यटन स्थलो और उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए अतुल्य भारत ब्रांड लाइन के तहत घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, ऑनलाइन मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाता है।

साथ ही मंत्रालय की वेबसाइट और सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार प्रसार किया जाता है।

इसके अतिरिक्त विदेशों में भारत पर्यटन कार्यालय के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाता है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...