Homeझारखंडस्कूलों के प्रति संजीदगी दिखाए राज्य सरकार: सुदेश महतो

स्कूलों के प्रति संजीदगी दिखाए राज्य सरकार: सुदेश महतो

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि झारखंड सरकार सरकारी स्कूलों के प्रति संजीदगी दिखाए और इन स्कूलों के शिक्षकों को शिक्षक की ही जिम्मेदारी दी जाए।

सरकार इनसे वह काम लेती है, जो उनकी पढ़ाने की क्षमता और प्रतिष्ठा को प्रभावित करती है।

महतो ने सोमवार को कहा कि हाल ही में एक कार्यक्रम में सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव के द्वारा की गई टिप्पणी से शिक्षक समुदाय हतोत्साहित महसूस कर रहा है और इसका असर गांव- गिराव के मेहनती बच्चों के मानस पटल पर भी पड़ता है।

निजी स्कूल ही शिक्षा के मानदंड हैं, यह बताने और जोर देने के बजाय झारखंड में सरकारी स्कूलों में बेहतर माहौल बनाने के लिए व्यापक रोड मैप बनाने की दरकार है।

शिक्षकों की नियुक्तियां, प्रोन्नति जरुरी है और स्कूलों में आधारभूत संरचना। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए साल भर से स्कूल बंद हैं।

ऑनलाइन क्लासेज हर सरकारी स्कूलों के बच्चों की पहुंच में नहीं हैं।

उरांव को यह भी नहीं भूलना चाहिए कि सरकारी शिक्षक इस कोरोना काल में पीडीएस दुकान से लेकर अस्पताल तक में तैनात थे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...