Homeझारखंडरांची के लालपुर थाने में दर्ज मामला वापस लेगी राज्य सरकार, तैयारी...

रांची के लालपुर थाने में दर्ज मामला वापस लेगी राज्य सरकार, तैयारी शुरू

Published on

spot_img

रांची: राज्य सरकार आदिवासी छात्रों के विरुद्ध रांची के लालपुर थाने में दर्ज मामला वापस लेगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।

छात्रों के आवेदन के बाद राज्य सरकार के आदेश पर गृह विभाग में इससे संबंधित प्रक्रिया आरंभ की गई है।

रांची के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट लेने के बाद विधि विभाग में उसकी समीक्षा होगी। इसके बाद पूरा मामला कैबिनेट की बैठक में लाया जाएगा।

यह प्रकरण वर्ष 2018 का है। तब भारत सरकार ने एससी-एसटी एक्ट में सुपरविजन के बाद इसका विरोध कर रहे आदिवासी छात्रों की गिरफ्तारी संबंधित आदेश जारी किया था।

वे केंद्र सरकार के इस फैसले के खिलाफ सड़क पर उतरे थे।

महिला महाविद्यालय रांची के विज्ञान संकाय से छात्र जुलूस निकालकर जेल चौक पहुंचे थे, जहां पुलिस से छात्र-छात्रओं की झड़प हो गई थी।

तत्कालीन डीएसपी राजकुमार मेहता के साथ भी धक्का-मुक्की हुई थी।

इसके बाद पुलिस ने सख्ती बरतते हुए आदिवासी हास्टल में छापेमारी की थी, जिसमें एक छात्र संजय माहली को गिरफ्तार किया गया था।

इस मामले में लालपुर थाने में संजय माहली, सुमंती टुडू, रूपा कुजूर, अनु कुमारी, सूरजपाल कुजूर सहित 200 अन्य अज्ञात छात्र-छात्रओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...