Homeझारखंडमजबूत और नेक इरादों से ही मजबूत भारत बन सकता है: अन्नपूर्णा...

मजबूत और नेक इरादों से ही मजबूत भारत बन सकता है: अन्नपूर्णा देवी

Published on

spot_img

रांची: केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी जन आशीर्वाद यात्रा के क्रम में मंगलवार की देर शाम रांची पहुंची।

बुधवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि दो दिनों से जनआशीर्वाद यात्रा में मिल रहे सम्मान, लोगों के प्यार और स्नेह का मैं आभारी हूँ।

यह सम्मान अन्नपूर्णा देवी का नही बल्कि झारखंड की एक बेटी और बहू का है।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का है जिन्होंने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का मंत्र दिया ही नही, बल्कि लगातार इसकी सिद्धि की दिशा में प्रयास भी किया।

उन्होंने कहा कि मजबूत और नेक इरादों से ही मजबूत भारत बन सकता है। यह मंत्र सरकार की योजनाओं में झलकता है, मंत्रिमंडल में झलकता है और पार्टी संगठन में भी झलकता है।

मजबूत और नेक इरादों से ही मजबूत भारत बनाया जा सकता है। संकीर्ण मानसिकता, परिवारवाद, तुष्टिकरण के बल पर लोकतंत्र मजबूत नही हो सकता। आज केंद्रीय मंत्रिमंडल में सम्पूर्ण भारत समाया हुआ है।

देश के हर वर्ग, समाज, समुदाय ,क्षेत्र को लग रहा कि यह मंत्रिमंडल हमारा है। हम सब मिलकर एक मजबूत भारत, आत्म निर्भर भारत के निर्माण में जुटे है।

आज केन्द्रीय मंत्रिमंडल में ओबीसी समाज से 27, एसटी समाज से आठ एससी समाज से 12, महिला वर्ग से 11 मंत्री है।

देश मे पहली बार झारखंड की कोई बेटी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हुई है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कार्य कर रही है।

उसी प्रकार आदिवासी, दलित ,पिछड़ा सभी समाज को नए भारत के निर्माण में सहभागी बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मैं माननीय प्रधानमंत्री का, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का और अपने प्रदेश के अध्यक्ष दीपक प्रकाश सहित प्रदेश के पूरी टीम का हृदय से आभार प्रकट करती हूं।

केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री के रूप में हमारा प्रयास होगा कि देश के साथ झारखंड की शिक्षा व्यवस्था में भी तेजी से सुधार हो।

शिक्षा संविधान की समवर्ती सूची में शामिल है। भारत सरकार राज्य को हर संभव सहायता के लिये तत्पर है।

प्रेसवार्ता के प्रारंभ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने अन्नपूर्णा देवी का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि झारखंड की बेटी, होनहार, योग्य ,अनुभवी और प्रतिभाशाली नेत्री को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने का प्रदेश भाजपा स्वागत और अभिनंदन करती है।

झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री जी का आभार प्रकट करते हैं।

प्रकाश ने जन आशीर्वाद यात्रा की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में चल रही जन आशीर्वाद यात्रा ऐतिहासिक यात्रा है जो प्रदेश के नौ जिलों, पांच लोकसभा क्षेत्रों में 428 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

यात्रा में 473 स्थानों पर स्वागत के कार्यक्रम निर्धारित थे लेकिन जिसप्रकार यात्रा को सम्मान मिल रहा, लोग स्वागत के लिये बरसात और धूप में भी घंटों सड़क पर इंतजार कर रहे उसके कारण स्वागत कार्यक्रम 600 से अधिक स्थानों पर होगा।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...