Homeझारखंडझारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष से भाजपा के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने...

झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष से भाजपा के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Published on

spot_img

रांची: प्रदेश भाजपा के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) कार्यालय में जैक अध्यक्ष अरविंद प्रसाद सिंह से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने इंटर में अनुत्तीर्ण छात्र, छात्राओं की समस्याओं पर सहानुभति पूर्वक विचार करते हुए त्वरित समाधान का आग्रह किया।

प्रतिनिधिमंडल में विधायक सीपी सिंह, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा एवम धनबाद के विधायक राज सिन्हा शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने जैक अध्यक्ष को बताया कि राज्य के 34000 छात्र छात्राओं का अनुत्तीर्ण होना दुर्भाग्यजनक है।

अनुत्तीर्ण छात्र परीक्षा परिणाम से हताश और निराश हैं। कोरोना के कारण छात्र छात्राओं की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हुई है।

छात्रों एवम अभिभावकों में उनके भविष्य को लेकर बड़ी चिंता है।

इसलिये परीक्षा परिणाम में सुधार के लिये सहानुभूति पूर्वक विचार करने की आवश्यकता है। पूरक परीक्षा का भी छात्र विरोध कर रहे।

पिछले दिनों भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार छात्र, छात्राओं पर हुए बर्बर लाठीचार्ज की जांच के लिये धनबाद का दौरा किया था।

जैक अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल को छात्र हित त्वरित समाधान देने का आश्वासन दिया है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...