Homeझारखंडझारखंड : अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर मरीज ने कर ली...

झारखंड : अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर मरीज ने कर ली आत्महत्या, आज होनी थी छुट्टी

Published on

spot_img

सरायकेला: सरायकेला सदर अस्पताल से दिल दहला देनेवाली एक घटना सामने आई है, जहां इलाजरत एक 35 वर्षीय मरीज ने देर रात अस्पताल की तीसरी मंजिल की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली।

घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मरीज का नाम हरिलाल महतो बताया जा रहा है जो सरायकेला थाना अंतर्गत बाना पंचायत के मुड़ाकाटी गांव का रहनेवाला था।

क्या है मामला

परिजनों के अनुसार, हरिलाल ने बीते मंगलवार को मनसा पूजा का उपवास रखा था। बुधवार को उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

इसके बाद दोपहर करीब 1:30 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे स्लाइन चढ़ाया जा रहा था।

इसी क्रम में गुरुवार देर रात उसने अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

घटना के वक्त अस्पताल में हरिलाल की पत्नी साथ में ही मौजूद थी।

क्या कहते हैं डॉक्टर

इधर घटना की जानकारी मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं, घटना के बाद सदर अस्पताल परिसर में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

वैसे अस्पताल के चिकित्सक डॉ यू रजक ने बताया कि मरीज स्वस्थ्य हो गया था। आज सुबह उसकी छुट्टी होनेवाली थी।

रात में मरीज ने खाना भी खाया था। उन्होंने बताया कि घटना करीब रात के ढाई बजे के आसपास की है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...