Homeझारखंडबोकारो में ATS के सब इंस्पेक्टर ने शादी का झांसा देकर महिला...

बोकारो में ATS के सब इंस्पेक्टर ने शादी का झांसा देकर महिला बैंककर्मी से बनाया शारीरिक संबंध, आज कर रहा शादी, थाने में मामला दर्ज

Published on

spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

बोकारो: शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में एक पीड़िता महिला बैंककर्मी ने बोकारो स्टील सिटी थाने में रविवार को एसआई रवि सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।

एसआई रवि सिंह वर्तमान में एटीएस में तैनात है। बताया जा रहा है कि प्राथमिकी दर्ज होने पर एसआई समझौते के लिए थाना पहुंचा था, लेकिन जब बात नहीं बनी तो मौका देखकर फरार हो गया। बोकारो के सिटी डीएसपी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

पीड़िता के अनुसार बोकारो निवासी एसआई रवि सिंह 2018 में अरगोड़ा थाना में तैनात था। वहीं पीड़िता रांची के एक प्राइवेट बैंक में कार्यरत थी।

रवि सिंह का बैंक में आने जाने के क्रम में जान पहचान हो गयी। कुछ दिन बाद नजदीकी बढ़ने पर रवि ने शादी का प्रस्ताव दिया और शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए।

रवि की शादी रविवार को रांची में होने की सूचना है

एक साल पहले रवि ने बताया कि घरवाले उसकी शादी कराना चाहते हैं, इसलिए वह लड़की देखने जा रहा है। लड़की देखकर वह उसे कैंसिल कर देंगे।

उसके बाद वह वापस रांची लौटा तो उसका मन बदल गया। पीड़िता के मुताबिक बीते साल 20 नवंबर को आरोपित ने अपनी इंगेजमेंट होने की बात कही।

तब पीड़िता ने इसका विरोध किया। 18 नवंबर को पीड़िता ने रवि के पिता को फोन कर पूरी बात बताई। पिता ने कहा कि कहीं भी चली जाओ कुछ नहीं होने वाला है।

उसके बाद रवि ने इंगेजमेंट तोड़ने की झूठी बात उससे कही। पीड़िता एक दिन पहले बोकारो पहुंची, इसी दौरान रवि ने उसे वीडियो कॉल किया तो वीडियो कॉल में देखा कि उसके घर में शादी का सामान पड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक आरोपी रवि की शादी रविवार को रांची में होने की सूचना है।

Latest articles

रांची में हत्या के दोषी कुर्बान को उम्रकैद, 15 हजार का Fine भी लगाया

Ranchi Civil court: अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने शुक्रवार को 5 साल...

रांची विश्वविद्यालय में 2026 से शुरू होंगे BPEd, MPEd और BPS कोर्स, कुलपति ने दी हरी झंडी

Ranchi University: रांची विश्वविद्यालय (RU) में सत्र 2026 से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (BPEd),...

टाटा स्टील के मैनेजर ने पत्नी और बेटियों के साथ किया आत्महत्या, कैंसर ने छीनी चार जिंदगियां

Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर, चित्रगुप्त नगर में शुक्रवार, को दिल दहलाने वाली...

पलामू में पत्नी की हत्या का आरोपी विनीत ने किया सरेंडर, जेल भेजा गया

Palamu News: पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में नवविवाहिता सिमरन सिंह (22) की...

खबरें और भी हैं...