Homeझारखंडझारखंड में मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए जारी किया Yellow...

झारखंड में मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए जारी किया Yellow Alert

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Yellow Alert in Jharkhand: राज्य में बीते एक सप्ताह से माैसम साफ है। हालांकि अगले तीन दिन के लिए मौसम विभाग ने गुरुवार काे येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा है कि राज्य में कुछ जगहों पर गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में अगले दाे दिन तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। लेकिन, इसके बाद अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट शुरू हो जाएगी। अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। इससे सुबह और रात को ठंड का एहसास होगा।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची में चार अक्टूबर से आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 31 डिग्री से घटकर धीरे-धीरे 29 डिग्री पर आ जाएगा।

पांच अक्टूबर को गरज के साथ वर्षा होने की भी संभावना है। इसके बाद रांची के अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है।

पांच अक्टूबर को गरज के साथ बारिश भी हो सकती है. इसके बाद रांची के अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। छह अक्टूबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेड और सात अक्टूबर को 29 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान छह और सात अक्टूबर को 23 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...