Homeझारखंडझारखंड में कल से बढ़ेगी ठंड, 28 नवंबर तक छाएं रहेंगे बादल,...

झारखंड में कल से बढ़ेगी ठंड, 28 नवंबर तक छाएं रहेंगे बादल, जानिए अपने शहर का हाल….

Published on

spot_img

Jharkhand Weather : झारखंड (Jharkhand) में ठंड ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव क्षेत्र के कारण राज्य में मौसम का मिजाज बदल रहा है। इसका असर पूरे राज्य में देखने को मिलेगा।

आज से ही दिखने लगा असर

25 नवंबर की सुबह से ही राज्य के कई इलाकों में धुंध और हल्के बादल छाए रहे।

रांची मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम से आने वाली ठंडी हवाएं राज्य में ठंड बढ़ाने का कारण बनेंगी। 28 नवंबर तक झारखंड में बादल छाए रहने की संभावना है, जिसके बाद ठंड और तेज हो सकती है।

राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में रविवार की सुबह धुंध छाई रही। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंडी हवाओं के कारण ठंड और बढ़ने की संभावना है।

विभिन्न जिलों में तापमान में गिरावट

रविवार को राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया।

Jamshedpur का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस और मेदिनीनगर का 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं, पाकुड़ और सरायकेला में सबसे अधिक 28.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली।

यहां है सबसे अधिक ठंड

राज्य का सबसे ठंडा जिला गढ़वा रहा, जहां रविवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले कुछ दिनों में झारखंड के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...