Homeझारखंडसाइक्लोनिक सर्कुलेशन ने बदला झारखंड के मौसम का मूड, कल मतदान के...

साइक्लोनिक सर्कुलेशन ने बदला झारखंड के मौसम का मूड, कल मतदान के दिन इन इलाकों में बारिश के आसार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand Weather : इधर कुछ दिनों से झारखंड (Jharkhand) के मौसम के मूड में परिवर्तन का मुख्य कारण बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनना और दक्षिण बिहार में साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) बनना है।

इसी कारण झारखंड के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रह रहे हैं और रुक-रुक कर जगह-जगह बारिश भी हो रही है।

मतदान के दिन भी हो सकती है बारिश

मौसम विभाग की मानें तो यह स्थिति 29 मई तक बने रहने की संभावना है। 25 मई को मतदान (Voting) के दिन रांची (Ranchi), जमशेदपुर (Jamshedpur), बोकारो (Bokaro) सहित कई इलाकों में बादल छाए रहने, गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

बारिश होने व आसमान में बादल छाये रहने के कारण रांची का अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटे में 03.1 डिग्री सेल्सियस गिर गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि 24 व 25 को राज्य के उत्तर-पूर्व, दक्षिणी तथा मध्य भाग में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।

27 मई तक येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है। पलामू (Palamu) में लू की स्थिति बनी हुई है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...