Homeझारखंडझारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा में ऑरेंज...

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा में ऑरेंज अलर्ट जारी

Published on

spot_img

Weather Alert!: झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों में 22 अगस्त को भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रभावित होने वाले जिलों में पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा शामिल हैं।

इसके अलावा, 25 अगस्त तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है, जिसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे में कहां कितनी बारिश?

पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम के गोयलकेरा में 36.6 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई, जबकि रांची में 16.8 मिलीमीटर बारिश हुई। बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे, हालांकि बीच-बीच में हल्की धूप भी निकली।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलजमाव और सड़कों पर यातायात बाधित हो सकता है।

पलामू और गढ़वा जैसे जिलों में नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। स्थानीय प्रशासन को अलर्ट रहने और आपदा प्रबंधन की तैयारी करने का निर्देश दिया गया है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...