Homeझारखंडमॉनसून ने दी केरल में दस्तक, झारखंड में 10 जून से पहले...

मॉनसून ने दी केरल में दस्तक, झारखंड में 10 जून से पहले बारिश की उम्मीद

Published on

spot_img
spot_img

Jharkhand Weather Alert: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने शनिवार को केरल में प्रवेश कर लिया है और अगले एक सप्ताह में पूरे राज्य को कवर कर लेगा। मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून अपने सामान्य समय (1 जून) से एक सप्ताह पहले पहुंचा है और झारखंड में 10 जून से पहले दस्तक दे सकता है। विभाग ने इस साल झारखंड में अच्छी बारिश की संभावना जताई है।

28 मई तक येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 28 मई तक राज्य के कई जिलों में गर्जन, बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

रांची में राहत भरा मौसम

शनिवार को रांची और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहे, जिससे गर्मी से राहत मिली। औसत गति की हवाओं ने मौसम को सुहावना बनाए रखा।

पश्चिमी सिंहभूम के जगरनाथपुर में 56.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला-खरसावां में 36 डिग्री और सबसे कम लातेहार में 21 डिग्री सेल्सियस रहा।

रांची में अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री, जमशेदपुर में 34.3, डालटेनगंज में 37.3, बोकारो में 35.1 और चाईबासा में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Latest articles

लातेहार में नाबालिग की पिटाई पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 24 जून तक मांगा जवाब

Latehar News: झारखंड हाईकोर्ट ने लातेहार के महुआटांड़ थाने में नाबालिग की कथित पिटाई...

पटना में एक साल बाद कोरोना की वापसी, निजी अस्पताल में मिले दो COVID पॉजिटिव

COVID-19: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को एक निजी अस्पताल में दो मरीज...

भारत में COVID-19 के 750 नए मामले, केरल और दिल्ली में सबसे अधिक उछाल, दो नए वेरिएंट की पहचान

COVID-19: देश में COVID-19 के मामलों में धीमी बढ़ोतरी देखी जा रही है। स्वास्थ्य...

खबरें और भी हैं...