Homeझारखंडझारखंड में पछुआ हवा का कहर जारी, आगामी तीन दिनों तक राहत...

झारखंड में पछुआ हवा का कहर जारी, आगामी तीन दिनों तक राहत की कोई उम्मीद नहीं…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand Weather : Jharkhand में पछुआ हवा (Westerly Wind) के प्रभाव से कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। राज्यभर में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक ठंड और कनकनी से राहत की कोई उम्मीद नहीं जताई है।

हालांकि, तीन दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंशिक Weather बदलाव की संभावना है, जिसके बाद तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है।

न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट

मौसम विज्ञान केंद्र Ranchi के अनुसार, बुधवार को पूरे राज्य में ठंड और कनकनी चरम पर रही। सुबह के समय उत्तरी भागों में घना कुहासा छाया रहा।

रांची समेत अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। लातेहार (Latehar) राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, रांची का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो पिछले दिन के मुकाबले 3 डिग्री कम था।

दिन के समय रांची में 5-6 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली सर्द हवाओं ने अधिकतम तापमान में भी 2 डिग्री की गिरावट ला दी। दिन में तेज धूप के बावजूद लोगों को ठंड का अहसास हुआ।

तीन दिन बाद बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पछुआ हवा के चलते न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है।

अगले 24 घंटों के दौरान तापमान 2-3 डिग्री तक और गिरने का अनुमान है। इसके परिणामस्वरूप ठंड और बढ़ सकती है।

तीन दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव की संभावना है। इससे रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, जबकि दिन का तापमान कम रहेगा। इस बदलाव के कारण दिन के समय भी लोगों को ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...