Homeझारखंडकोहरे की चपेट में कल रहेगा झारखंड, बारिश भी होगी

कोहरे की चपेट में कल रहेगा झारखंड, बारिश भी होगी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Fog In jharkhand: झारखंड में ठंड का कहर दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को सुबह राजधानी रांची सहित अन्य जिलों में कोहरा (Fog) छाया रहा।

धीरे-धीरे मौसम साफ हुआ। इसी बीच 20 दिसंबर से झारखंड के मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण शुक्रवार को राज्य के दक्षिणी भागों में आंशिक बादल छाये रहने और कहीं-कहीं पर हल्की बारिश (Rain) होने की संभावना जताई गई है।

इसके तहत तहत पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

20 और 21 दिसम्बर को आंशिक रुप से बादल छाये रहेंगे

पिछले 24 घंटे में डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बोकारो का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 दिसम्बर को आंशिक रुप से बादल छाये रहेंगे। दक्षिणी-पूर्वी झारखंड में हल्के दर्जें की वर्षा की संभावना है।

इस संबंध में रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद (Abhishek Anand) ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेंटीग्रेड गुमला में दर्ज किया गया। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 29.1 डिग्री सेंटीग्रेड सरायकेला में रहा। 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा।

spot_img

Latest articles

रिम्स में जल्द बेहतर सुविधाएं: मरीजों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलने की तैयारी

Better Facilities at RIMS Soon: रिम्स में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए...

रिम्स में लैब टेक्नीशियन की अस्थायी भर्ती, 13 दिसंबर को होगा वॉक-इन इंटरव्यू

Temporary Recruitment of Lab Technician in RIMS: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में मल्टी-डिसिप्लिनरी रिसर्च...

रांची में कचरा प्रबंधन होगा मजबूत, खादगढ़ा बस टर्मिनल में बनेगा नया MRF सेंटर

Ranchi to Strengthen Waste Management : रांची में कचरा मैनेजमेंट (Waste Management) को बेहतर...

खबरें और भी हैं...

रिम्स में जल्द बेहतर सुविधाएं: मरीजों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलने की तैयारी

Better Facilities at RIMS Soon: रिम्स में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए...

रिम्स में लैब टेक्नीशियन की अस्थायी भर्ती, 13 दिसंबर को होगा वॉक-इन इंटरव्यू

Temporary Recruitment of Lab Technician in RIMS: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में मल्टी-डिसिप्लिनरी रिसर्च...