Homeक्राइमझारखंड : महिला ने होली पर रंग लगाने से किया मना, तो...

झारखंड : महिला ने होली पर रंग लगाने से किया मना, तो पीट-पीटकर मार डाला

Published on

spot_img

गोड्डा : बुधवार को देशभर में धूमधाम से होली (Holi) का त्यौहार मनाया गया। होली में रंग लगाने से मना करने पर 65 वर्षीय वृद्ध महिला (Old Women) की पीट-पीट कर हत्या (Murder) कर दी गयी।

यह घटना जिले के बलबड्डा थाना (Balbadda Police Station) क्षेत्र के अमौर नीमा गांव की है। इलाके में Holi पर लोग एक दूसरे पर रंग-गुलाल डाल रहे थे और वे हुड़दंग भी मचा रहे थे।

इसी दौरान कुछ लोग मुरारी सिंह नाम के शख्स के घर पहुंच कर जोर जबर्दस्ती करने लगे। इसी क्रम में घर के लोगों के साथ उनकी 65 वर्षीय मां बुच्ची देवी भी वहां पहुंच गयी और लोगों को Forced नहीं करने को कहा।

लेकिन हुड़दंगी मानने को तैयार नहीं थे। इसके बाद Dispute बढ़ गया और नशे में धुत्त लोगों ने वृद्ध महिला को पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद सभी लोग मौके से फरार हो गये।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना की जानकारी पाकर Police मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी। मुरारी सिंह ने कहा कि उनका किसी से कोई Dispute नहीं था। ये मनचले लोग हैं। इन्होंने बेवजह मेरी मां की जान ले ली।

बुच्ची देवी के पुत्र मुरारी सिंह ने पुलिस को बताया कि पप्पू मंडल, ललित मंडल, सुभाष मंडल, रंजीत मंडल, हीरा लाल मंडल और नीलम देवी ने उनकी मां को पीटा।

वहीं घटना के बाद से सभी आरोपी फरार है। पुलिस इन सभी की गिरफ्तारी (Arrest) के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...