HomeझारखंडPLFI एरिया कमांडर सोमलाल महली और सहयोगी साड़ मुंडा गिरफ्तार

PLFI एरिया कमांडर सोमलाल महली और सहयोगी साड़ मुंडा गिरफ्तार

Published on

spot_img

Jharkhand News: खूंटी पुलिस ने नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सायको थाना क्षेत्र के जिवरी जंगल से संगठन के एरिया कमांडर सोमलाल महली और उसके सहयोगी साड़ मुंडा को गिरफ्तार किया है।

उनके पास से अवैध हथियार, कारतूस, PLFI के पर्चे और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। दोनों सायको इलाके में दहशत फैलाकर लेवी वसूलने की योजना बना रहे थे।

कुछ माह पहले PLFI ने सोमलाल महली को सायको इलाके का एरिया कमांडर नियुक्त किया था। इसके बाद वह संगठन में नए सदस्यों की भर्ती कर रहा था।

11 अप्रैल को सोमलाल ने सायको बाजार में दिनदहाड़े एक दुकान में PLFI का पर्चा फेंककर 4 लाख रुपये की लेवी मांगी थी। लेवी न देने पर एक बुजुर्ग दुकानदार को जान से मारने की धमकी दी गई।

दुकानदार की शिकायत पर सायको थाना में PLFI के अज्ञात सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया।

खूंटी DSP वरुण रजक ने प्रेस वार्ता में बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि सायको थाना क्षेत्र के जिवरी जंगल में कुछ अपराधी अवैध हथियारों के साथ वारदात की योजना बना रहे हैं।

इसके आधार पर DSP वरुण रजक के नेतृत्व में सायको थाना पुलिस की एक छापेमारी टीम गठित की गई। 27 अप्रैल को जंगल में सघन अभियान चलाकर सोमलाल महली और साड़ मुंडा को गिरफ्तार किया गया।

17 दिन पहले मुरहू थाना क्षेत्र के एक व्यापारी से सायको बाजार में PLFI ने पर्चा देकर 4 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।

इस मामले में भी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की थी, जिसके परिणामस्वरूप यह गिरफ्तारी हुई।

DSP वरुण रजक ने कहा कि गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि PLFI के खिलाफ खूंटी पुलिस लगातार अभियान चला रही है, और इस तरह की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है।

spot_img

Latest articles

25 से 28 अक्टूबर तक बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा लें जरूरी काम

Bank Holiday: अगर आपके पास बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम बाकी है, तो...

रांची के सिरमटोली चौक तक कनेक्टिंग फ्लाइओवर का 6 पिलर लगभग रेडी

Ranchi News: रांची के कनेक्टिंग फ्लाइओवर प्रोजेक्ट में अच्छी प्रोग्रेस हो रही है। योगदा...

छठ पूजा में रांची-पटना ट्रेनों में कन्फर्म टिकट का संकट, वेटिंग लिस्ट लंबी

India Railway News: छठ पूजा के लिए बिहार जाने वालों की मुसीबत बढ़ गई...

खबरें और भी हैं...

25 से 28 अक्टूबर तक बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा लें जरूरी काम

Bank Holiday: अगर आपके पास बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम बाकी है, तो...

रांची के सिरमटोली चौक तक कनेक्टिंग फ्लाइओवर का 6 पिलर लगभग रेडी

Ranchi News: रांची के कनेक्टिंग फ्लाइओवर प्रोजेक्ट में अच्छी प्रोग्रेस हो रही है। योगदा...