Homeक्राइमरांची से किडनैप राजेश मुंडा सकुशल बरामद, दोस्त सहित 6 गिरफ्तार

रांची से किडनैप राजेश मुंडा सकुशल बरामद, दोस्त सहित 6 गिरफ्तार

Published on

spot_img

रांची: रांची के लालपुर थाना पुलिस ने अपहृत राजेश मुंडा को हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र की बेलतु जंगल से 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद किया है।

मामले में अपहृत राजेश मुंडा के करीबी मित्र विक्की तिर्की सहित से अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अपराधियों में विक्की तिर्की, पिंटू कुमार, कुलदीप भुईयां, आशीष कुमार ,मिथिलेश भुईयां और सूरज कुमार शामिल है।

इनके पास से अपहृत राजेश मुंडा लावा कंपनी का मोबाइल फोन, अपराधियों के आठ मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद किया गया है।

सिटी एसपी सौरभ ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि अपहृत राजेश मुंडा की पत्नी कलावती ने 24 अगस्त को थाने में लिखित आवेदन दी थी कि अज्ञात व्यक्तियों ने उनके पति का अपहरण कर लिया है और फिरौती के रूप में एक करोड़ रुपये की मांग की गई है।

सूचना के बाद एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

टीम ने तकनीकी शाखा के सहयोग से और अनुसंधान के जरिए मामले में छह अपराधियों को गिरफ्तार किया।

साथ ही अपहृत राजेश मुंडा को सकुशल बरामद किया।

सिटी एसपी ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में यह बात प्रकाश में आई है कि अपहरण करने में मुख्य भूमिका विक्की तिर्की नामक व्यक्ति की थी जो दो माह से अपहृत राजेश मुंडा का करीबी मित्र बनकर रह रहा था।

विक्की तिर्की को यह पता था कि अपहृत राजेश मुंडा के पास वर्तमान में जमीन खरीद बिक्री के लगभग 50 लाख रुपया है।

जिसका फायदा उठाने के लिए अपहरण किया गया था और पूरी योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया गया था।

इस कांड में अपराधियों की गिरफ्तारी और और अपहृत राजेश मुंडा की बरामदगी में हजारीबाग जिला के बड़कागांव और केरेडारी थाना तथा चतरा जिले के टंडवा थाना का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

सिटी एसपी ने बताया कि छापेमारी टीम में सिटी डीएसपी दीपक कुमार, लालपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ,राम रेखा पासवान, राहुल कुमार, विकास कुमार सिंह, अकरम खान, राम कुमार राम और पंकज कुमार सिंह सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...