जयराम महतो की पार्टी ने रांची, धनबाद और दुमका से की उम्मीदवारों की घोषणा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JLKM Candidates: जयराम महतो (Jairam Mahato) की पार्टी झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (JLKM) ने राज्य के तीन लोकसभा सीट से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

पार्टी ने रांची, धनबाद और दुमका लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार उतारे हैं। इस संबंध में शनिवार को पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव (Central Principal Secretary General) ने सूची जारी की है।

इसके अनुसार धनबाद सीट (Dhanbad Seat) से इकलाख अंसारी, दुमका से बेबी लता टुडू और रांची से देवेंद्र नाथ महतो को उम्मीदवार बनाया गया है।

इससे पूर्व पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो गिरिडीह लोकसभा सीट (Giridih Lok Sabha seat) से उतरने की घोषणा कर चुके हैं।

Share This Article