HomeझारखंडJMM ने अब गांडेय के पूर्व MLA जेपी वर्मा को पार्टी से...

JMM ने अब गांडेय के पूर्व MLA जेपी वर्मा को पार्टी से किया सस्पेंड, इसके पहले…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

JMM Has Now Suspended MLA JP Verma From The Party: शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने गांडेय के पूर्व विधायक जेपी वर्मा को पार्टी से Suspend कर दिया है। बसंत लौंगा और चमरा लिंडा पर कार्रवाई करने के बाद यह तीसरा एक्शन है।

जेपी वर्मा (JP Verma) ने टिकट नहीं मिलने पर कोडरमा से पर्चा दाखिल किया है। कोडरमा सीट से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी विधायक विनोद सिंह चुनावी मैदान में हैं।

शिबू सोरेन के निर्देश पर हुई कार्रवाई

झामुमो ने जेपी वर्मा के पर की गई कार्रवाई को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें उन पर कोडरमा लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर गठबंधन धर्म के विपरीत काम करने की बात कही गई है। ये कार्रवाई पार्टी अध्यक्ष Shibu Soren के निर्देशानुसार हुई है।

उन्हें पार्टी के सभी पदों से भी मुक्त कर दिया है। बता दें कि जय प्रकाश वर्मा ने साल 2022 में अपने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में JMM की सदस्यता ली थी। इससे पहले वह BJP के टिकट पर गांडेय से विधायक बने थे।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...