Homeक्राइमपुडुचेरी में हमलावरों ने पत्रकार को बनाया निशाना, मामला दर्ज

पुडुचेरी में हमलावरों ने पत्रकार को बनाया निशाना, मामला दर्ज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पुडुचेरी: पुडुचेरी में दो अज्ञात लोगों ने एक पत्रकार पर हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी बृहस्पतिवार को दी।

पुडुचेरी स्थित तमिल दैनिक के संस्थापक टी. उदयनारायणन बुधवार रात अपने दोपहिया वाहन से वापस घर लौट रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने उनके वाहन को पीछे से टक्कर मार दी और वह गिर गए। युवकों ने उनके चेहरे व सिर पर वार किया और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

हमलावर वहां से चले गए जिसके बाद खून से लथपथ उदयनारायणन ने अपने बेटे को बुलाया और खुद को इंदिरा गांधी सरकारी सामान्य अस्पताल और स्नातकोत्तर संस्थान (आईजीजीजीएच एंड पीजीआई) में भर्ती कराया।

हालांकि, उदयनारायणन ने पुलिस को बताया कि वह दोषियों की पहचान नहीं कर सके। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुडुचेरी के पत्रकार संघ ने उदयनारायणन पर हमले का विरोध किया और पुलिस और गृह मंत्री ए. नमस्सिवयम से दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने और उन्हें न्याय दिलाने का आह्वान किया।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...