JPSC FRO Main Exam 2024 : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने वन क्षेत्र पदाधिकारी (FRO) मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा 2024 को लेकर जरूरी सूचना जारी कर दी है।
यह परीक्षा 22 जनवरी 2026 और 24 जनवरी 2026 को रांची जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने समय, पाली और जरूरी निर्देशों की पूरी जानकारी दी है।

22 जनवरी को होंगे तीन विषयों के पेपर
22 जनवरी 2026 को परीक्षा दो पालियों में होगी।
पहली पाली सुबह 09:30 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी के प्रश्न पूछे जाएंगे।
दूसरी पाली दोपहर 02:30 बजे से 04:30 बजे तक होगी, जिसमें सामान्य अध्ययन का पेपर लिया जाएगा।
24 जनवरी को वैकल्पिक विषय की परीक्षा
24 जनवरी 2026 को भी परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।

पहली पाली सुबह 09:30 बजे से 12:30 बजे तक वैकल्पिक विषय पत्र–I के लिए होगी।
दूसरी पाली दोपहर 02:30 बजे से 05:30 बजे तक चलेगी, जिसमें वैकल्पिक विषय पत्र–II की परीक्षा ली जाएगी।
प्रवेश पत्र और जरूरी निर्देश
Commission ने साफ किया है कि अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in से ही डाउनलोड करना होगा। प्रवेश पत्र डाक से नहीं भेजे जाएंगे।
परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक और आईरिस जांच की व्यवस्था रहेगी, इसलिए सभी अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचना जरूरी है।
कौन-कौन से दस्तावेज लाना जरूरी
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र, उपस्थिति पत्रक, चार Passport Size Photo और एक वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
किसी भी तरह की गलती होने पर अभ्यर्थी समय रहते झारखंड लोक सेवा आयोग से संपर्क कर सकते हैं। आयोग ने सभी छात्रों से परीक्षा से जुड़े नियमों का पालन करने की अपील की है।




