Latest NewsUncategorizedखुद से शादी करने वाली कनिष्का सोनी ने सोनाली, SSR, सिद्धू मूसेवाला...

खुद से शादी करने वाली कनिष्का सोनी ने सोनाली, SSR, सिद्धू मूसेवाला के लिए मांगा इंसाफ

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: पवित्र रिश्ता की अभिनेत्री कनिष्का सोनी ने हाल ही में खुद से शादी की घोषणा कर और मंगलसूत्र व सिंदूर वाली Post Pictures कर सुर्खियां बटोरी हैं।

अभिनेत्री ने अब दिवंगत सोनाली फोगाट, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामलों में न्याय मांगने के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल (Instagram Handle) का सहारा लिया है।

Video में वह 2020 में रामदास अठावले की राजनीतिक पार्टी में शामिल होने और भारत में कलाकार बिरादरी के लिए एक अभिनेता और राजनेता के रूप में न्याय मांगने की बात करती हैं।

उनका कहना है कि हमारे समाज में शादीशुदा महिलाओं को इज्जत की नजर से देखा जाता है और यही एक वजह है कि उन्होंने खुद से शादी (Wedding) कर ली है।

मनोरंजन उद्योग में तो आवाज उठाना मेरी जिम्मेदारी है : कनिष्का सोनी

कनिष्का ने कहा, भले ही मैं भारत में नहीं हूं, अगर कुछ भी गलत हो रहा है, खासकर हमारे मनोरंजन उद्योग (Entertainment Industry) में तो आवाज उठाना मेरी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा, मुझे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया से पता चला कि सोनाली फोगाट, जो एक राजनेता, टिक टॉक स्टार रही हैं और बिग बॉस में भी भाग ले चुकी हैं, की किसी ने दुष्कर्म (Rape) के बाद हत्या कर दी है। मैं वास्तव में आहत हूं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं।

कनिष्का सोनी तीनों कलाकारों के लिए न्याय चाहती हूं

हमने इससे ठीक पहले सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के मामले में देखा है। हम सभी जानते हैं कि वह आत्महत्या नहीं कर सकता, क्योंकि वह बहुत प्रेरित व्यक्ति था। मैं तीनों कलाकारों- सोनाली फोगाट, सिद्धू मूसेवाला और सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय चाहती हूं।

कनिष्का को दीया और बाती हम, देवों के देव.. महादेव, कुल्फी कुमार बाजेवाला और कई अन्य फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...